इंदौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, पढ़ें पूरी खबर
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस चोरी के वाहनों की बरामदगी करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी बीच, बाणगंगा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को दबोचा है। साथ ही.. आरोपी के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
दरअसल, इंदौर की बाणगंगा पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को नंदबाग स्थित वाइन शॉप के सामने से बजाज CT-100 बाइक चोरी हुई थी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टिगरिया बादशाह रोड स्थित बिजली घर के पास एक संदिग्ध को पकड़ा।
पुलिस ने बरामद की चार मोटरसाइकिलें
बता दें कि.. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान दशरथ बाग कॉलोनी निवासी सतीश सेन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से बजाज CT-100, सीबी साइन, हीरो होंडा स्प्लेंडर और होंडा साइन सहित चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
पुलिस के अनुसार, बरामद वाहन बाणगंगा थाने में दर्ज विभिन्न वाहन चोरी के मामलों से संबंधित हैं। वहीं, आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार किये वाहन चोरों से अन्य चोरी के वाहनों का सुराग भी मिल सकता है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
'व्हाइट-बॉल फिनिशर' का रेड-बॉल में तहलका, टीम इंडिया से बाहर चल रहे रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जड़े लगातार 2 शतक
Ranji Trophy: क्रिकेट में सेलेक्टर्स तक अपनी आवाज पहुंचाने का एक ही जरिया होता है और वो आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इस समय बिल्कुल इसी 'मिशन' पर हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के साथ-साथ मुख्य भारतीय स्क्वाड और इंडिया 'ए' टीम से बाहर रखे जाने के बाद, रिंकू ने रेड-बॉल क्रिकेट में लौटते ही तबाही मचा दी है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले में बिहार के खिलाफ 112 रन और अब दूसरे मैच में गोवा के खिलाफ नाबाद 118 रनों की बैक-टू-बैक शतकीय पारियां खेलकर इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया है कि वह केवल एक 'व्हाइट-बॉल फिनिशर' नहीं, बल्कि टेस्ट फॉर्मेट के भी मंझे हुए खिलाड़ी हैं.
रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा लगातार दूसरा शतक
रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ शानदार 112 रनों की पारी खेली थी. इसके ठीक बाद, जारी दूसरे राउंड के मुकाबले में उन्होंने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गोवा के खिलाफ 186 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाकर अपनी टीम को संभाला. जब-जब उत्तर प्रदेश की टीम मुश्किल में आई, रिंकू ने एक छोर थामकर न सिर्फ पारी को आगे बढ़ाया बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना 11वां शतक भी पूरा किया.
Hundred in first match ✅
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 18, 2026
Hundred in second match ✅
- No Place in India & India A team but Rinku Singh continues to make impact in Ranji Trophy ????
He is on a mission, What a batter, hoping BCCI picks him soon, he deserves a spot. pic.twitter.com/w4PnlTg3jX
फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 59+ का बेमिसाल औसत
रिंकू सिंह को सीमित ओवरों (T20I और IPL) का धाकड़ फिनिशर माना जाता है, लेकिन आंकड़े गवाही देते हैं कि रेड-बॉल क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन उतना ही दमदार है. रिंकू सिंह का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में औसत लगभग 59.52 का है, जो घरेलू क्रिकेट खेलने वाले एक्टिव बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन में से एक है. अपने 55 मैचों के करियर की 77 से अधिक पारियों में 11 शतक और 23 अर्धशतक लगाना उनके गजब के नियंत्रण और निरंतरता को दर्शाता है.
- 55 Matches in First Class Cricket.
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 18, 2026
- 60+ Batting Average.
- 11* Hundreds.
- 23 Fifties.
RINKU SINGH HAS BEEN JUST PHENOMENAL IN FIRST CLASS CRICKET. ???? pic.twitter.com/t3yhVgdZgJ
रिंकू सिंह को नहीं मिल रही टीम इंडिया और इंडिया-ए में जगह
इतने शानदार घरेलू रिकॉर्ड और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 156.35 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने के बावजूद, रिंकू सिंह को हाल के दौरों और यहां तक कि बैकअप खिलाड़ियों की लिस्ट में भी जगह नहीं मिल रही है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार बीसीसीआई और चयनकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं. फैंस का मानना है कि जो खिलाड़ी हर मुश्किल परिस्थिति में परफॉर्म कर रहा है, वह जल्द से जल्द भारतीय टेस्ट सेटअप या तीनों फॉर्मेट में नियमित जगह पाने का हकदार है.
क्या रिंकू सिंह की पूरी होगी टेस्ट कैप की चाहत?
रिंकू सिंह के इस बेहतरीन फॉर्म ने चयनकर्ताओं को गहरी सोच में डाल दिया है. जिस तरह से उन्होंने रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दोनों मैचों में बड़े शतक लगाए हैं, उसे देखकर यह साफ है कि वे टीम इंडिया के दरवाजे को खटखटा नहीं रहे बल्कि उसे तोड़ने के लिए तैयार हैं. क्रिकेट जगत को पूरी उम्मीद है कि BCCI रिंकू के इस क्लास को पहचानेगा और जल्द ही उन्हें टीम इंडिया में वह स्थान मिलेगा जिसके वे हकदार हैं.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल हुए फेल, सिर्फ 1 रन बनाकर हुए आउट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation










