Responsive Scrollable Menu

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी, 10 बजे तक केंद्र पहुंचना जरूरी

CBSE Board Exams 2026: सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, मंगलवार 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। इस साल देश और विदेश के कुल 26 देशों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब 46 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा के आयोजन को देखते हुए बोर्ड ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और छात्रों व अभिभावकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।

10 बजे तक केंद्र में प्रवेश अनिवार्य
सीबीएसई के अनुसार परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, लेकिन सभी छात्रों को सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना अनिवार्य है। बोर्ड ने साफ कहा है कि 10 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक की अपील
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने छात्रों से अपील की है कि वे समय की पाबंदी रखें और अंतिम समय की भागदौड़ से बचें। ट्रैफिक या अन्य किसी वजह से देरी न हो, इसके लिए पहले से योजना बनाकर निकलें।

जरूरी बातें याद रखें

  1. परीक्षा शुरू होगी: सुबह 10:30 बजे
  2. परीक्षा केंद्र में एंट्री: सुबह 10:00 बजे तक
  3. एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ रखें
  4. परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं न ले जाएं

बोर्ड ने छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। समय पर केंद्र पहुंचना ही इस समय सबसे जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Continue reading on the app

CBSE Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, विषय से हटकर लिखा तो रिजल्ट होगा रद्द; समझ लें नियम

सीबीएसई (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 17 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। कक्षा 10वीं का पहला पेपर गणित (मैथ्स) का है, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नोलॉजी और शॉर्टहैंड का पेपर आयोजित किया जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा से पहले सभी छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और एडवाइजरी जारी की है।

समय पर पहुंचना अनिवार्य
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों को सुबह 10 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। समय से पहुंचने पर ही परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी। देर से पहुंचने पर एंट्री में दिक्कत हो सकती है।

इस साल से 10वीं की परीक्षा दो बार
इस वर्ष से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच संभावित है। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

विषय से हटकर लिखा तो परीक्षा रद्द
बोर्ड ने साफ किया है कि छात्रों को वही प्रश्न पत्र दिया जाए जो उनके एडमिट कार्ड में दर्ज विषय और कोड के अनुसार हो। उदाहरण के लिए, यदि एडमिट कार्ड में मैथ्स स्टैंडर्ड लिखा है, तो छात्र को मैथ्स बेसिक का पेपर नहीं दिया जाएगा। यही नियम अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू जैसे अन्य विषयों पर भी लागू होगा।

यदि कोई छात्र ऐसे विषय की परीक्षा देता है जो उसके एडमिट कार्ड में दर्ज नहीं है, तो उसे उस विषय में “अनुपस्थित” माना जाएगा। ऐसी स्थिति में परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और परिणाम उसी अनुसार तैयार होगा।

स्कूलों की भी होगी जिम्मेदारी
सीबीएसई ने स्कूलों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड के नियमों का पालन करें। यदि किसी स्कूल की लापरवाही के कारण छात्र को गलत विषय का प्रश्न पत्र दिया जाता है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड अच्छी तरह जांच लें और विषय कोड की पुष्टि कर लें। सही विषय और निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि परीक्षा परिणाम पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
 

Continue reading on the app

  Sports

T20 WORLD CUP LIVE SCORE: न्यूजीलैंड के खिलाफ कनाडा ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

ICC T20 WORLD CUP LIVE SCORE: न्यूजीलैंड की टीम अब से कुछ देर बाद चेन्नई में कनाडा के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने उतरेगी. साउथ अफ्रीका के मिली शर्मनाक हार के बाद टीम अपने सुपर 8 की दावेदारी पक्की करने उतरेगी. Tue, 17 Feb 2026 10:47:33 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | पीएम मोदी के AI वाले महाकुंभ देख दुनिया हैरान ! | Ai Summit Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T05:02:40+00:00

Rashtragarv | PM Modi के किस काम पर दुनिया की आंखें फटी रह गईं? | Sushant Sinha | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:52:28+00:00

France President Emanuel Macron on India Visit:भारत आए इमैनुएल मैक्रों,होने जा रही ये बड़ी डील #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:49+00:00

West Bengal News: Bengal Vidhan Sabha Election से ठीक पहले CM Mamata का बड़ा ऐलान! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers