ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; बाप बेटे की मौत| #shorts #viralvideo #viralnews
ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; बाप बेटे की मौत| #shorts #viralvideo #viralnews डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_CA
गोवा पहुंचे राहुल गांधी, जनसभा को संबोधित करेंगे:चार साल बाद दौरा, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को गोवा के दौरे पर हैं। इस दौरान वह कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होंगे और मडगांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के साथ ही कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन होगा। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने बताया कि राहुल गांधी पहले भी इस यात्रा में शामिल होने वाले थे, लेकिन दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण उनका दौरा टाल दिया गया था। अगले साल गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए कांग्रेस का यह अभियान चुनाव से राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचना और अपना जनाधार बढ़ाना है। 22 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा के तहत गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। पार्टी ने इसे गोवा की जमीन, पहचान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान बताया है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया। पार्टी का उद्देश्य स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझना और उन्हें अपने अभियान से जोड़ना रहा है। बेरोजगारी, सांस्कृतिक पहचान को जैसे मुद्दे उठाए कांग्रेस ने इस अभियान के दौरान गोवा में जमीन के इस्तेमाल और भूमि परिवर्तन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक सुरक्षा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दे उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि गोवा की जमीन, पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति की रक्षा जरूरी है। यात्रा के जरिए कांग्रेस ने इन विषयों पर लोगों के बीच अपनी बात रखी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश की। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा के प्रतिनिधित्व वाली विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। राहुल गांधी की रविवार को होने वाली जनसभा को इसी अभियान के समापन कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। जनसंपर्क अभियान है ‘गोय राखोन यात्रा’? ‘गोय राखोन यात्रा’ कांग्रेस का गोवा में चलाया गया जनसंपर्क अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान से जुड़े मुद्दों को उठाना है। 22 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के लिए आयोजित की गई है और 18 अक्तूबर को मडगांव में राहुल गांधी की जनसभा के साथ इसका समापन होना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










