Responsive Scrollable Menu

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के समय लोगों को कौन से मंत्र का करना चाहिए जाप? जानें जरूरी नियम

17 फरवरी 2026 के पहले सूर्य ग्रहण पर विशेष मंत्रों का जाप आपके मन और शरीर के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा. इस लेख में जानेंगे कि कैसे सूर्य देव, गायत्री और महामृत्युंजय मंत्रों के जाप से मानसिक स्पष्टता, शांति और आरोग्य प्राप्त किया जा सकता है.

Continue reading on the app

मुंबई में हमला, यूपी में साजिश! रोहित शेट्टी के घर गोलियां बरसाने वाला नोएडा का शूटर दबोचा, बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

नई दिल्ली : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर 1 फरवरी, 2026 को हुई फायरिंग की घटना ने पूरे बॉलीवुड और सुरक्षा एजेंसियों को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ के साथ एक साझा ऑपरेशन चलाकर मुख्य शूटर दीपक रमेशचंद्र शर्मा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक इस मामले में कुल 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और सभी आरोपियों पर मकोका (MCOCA) लगाया गया है।

​यूपी का आगरा और नोएडा बना 'साजिश का केंद्र'

​इस पूरी वारदात का गहरा यूपी कनेक्शन निकलकर सामने आया है। गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों में से अधिकांश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं:

मुख्य शूटर: दीपक शर्मा, जो मूल रूप से आगरा का रहने वाला है।

अन्य आरोपी: आगरा के रहने वाले विष्णु कुशवाहा, सनी कुमार, सोनू ठाकुर, रितिक यादव, जतिन भारद्वाज और विशाल ठाकुर।

साजिश का जाल: जांच में पता चला है कि शूटर दीपक और उसके साथियों को आगरा के ही विष्णु कुशवाहा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोलू पंडित से मिलवाया था। ये सभी युवा सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग की गतिविधियों से प्रभावित होकर उनके लिए काम करने को तैयार हुए थे।

​खास पिस्टल से हुआ था हमला

​पुलिस के अनुसार, हमले के लिए गैंग की ओर से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी। 1 फरवरी की रात करीब 12:45 बजे शूटर ने रोहित शेट्टी के 9 मंजिला बंगले पर 5 राउंड फायरिंग की थी।

एक गोली सीधे बंगले के अंदर बनी जिम के शीशे पर लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कल्याण स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सीधे आगरा भाग गए थे। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और ह्युमन इंटेलिजेंस की मदद से उन्हें ट्रैक कर लिया।

​लॉरेंस बिश्नोई गैंग और शुभम लोंकर का हाथ

​इस फायरिंग की जिम्मेदारी शुभम लोंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। शुभम लोंकर, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी वांटेड है, ने दावा किया कि रोहित शेट्टी को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस हमले का मुख्य मकसद रोहित शेट्टी से मोटी रंगदारी वसूलना और अंडरवर्ल्ड में बिश्नोई गैंग का खौफ पैदा करना था।

​शूटर को मिले थे 50 हजार रुपये

​पूछताछ में खुलासा हुआ है कि मुख्य शूटर दीपक शर्मा को फायरिंग के लिए 50,000 रुपये का एडवांस दिया गया था और काम पूरा होने के बाद बड़ी रकम देने का वादा किया गया था।

साजिश के तहत आरोपियों ने वारदात से पहले तीन बार रोहित शेट्टी के घर की रेकी भी की थी। फिलहाल, पुलिस अब उस हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है जिसे आरोपियों ने कहीं छिपा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

विक्रम राठौर के लैपटॉप में है लठैत बनाने का प्लान, जयसूर्या भी हुए भारतीय कोच के मुरीद, निशंका के शॉट्स कह गए सारी कहानी

vikram rathour sl batting:श्रीलंकाई क्रिकेट अपने बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता और आक्रामकता की तलाश कर रहा था, तब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के अनुभवी कोच विक्रम राठौर का हाथ थामा.  राठौर का श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ अनुबंध 18 जनवरी, 2026 से शुरू हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य 2026 टी20 विश्व कप के लिए टीम को तैयार करना था Tue, 17 Feb 2026 14:06:25 +0530

  Videos
See all

Bangladesh New PM Breaking: शपथ ग्रहण से इस पद से Tarique Rahman का इस्तीफा? | Tarique Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:03:56+00:00

Shajapur Balloon Incident: आसमान से आता एक बलून डरे ग्रामीण #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:00:33+00:00

Big Action on Babri Masjid LIVE: Bengal पहुंचे 1000 Bulldozer! | CM Yogi | Humayun | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T08:57:03+00:00

Noida News: नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही, 31 करोड़ का स्काईवॉक अधूरा क्यों? | UP News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers