Breaking News Today Live Updates: मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Breaking News Today Live Updates: आज 17 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. दिन का तापमान बढ़ने लगा है लेकिन सुबह-शाम और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास अभी भी हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 17 और 18 फरवरी पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच गए हैं. आज वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी साथ ही दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का भी शुभारंभ करेंगे. उधर तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण मंगलवार शाम चार बजे राजधानी ढाका में होगा.
तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से हटकर संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होगा. जो पहले शपथ बंगभवन में होता था. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज भारत मंडपम में शुरू हुए इंडिया AI समिट के दौरान दो राष्ट्रीय योजनाएं लॉन्च करेंगे. इनमें स्वास्थ्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति (SAHI) और हेल्थ एआई के लिए ओपन डेटा प्लेटफॉर्म (BODH) शामिल हैं.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Emmanuel Macron India Visit: 3 दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति, आज पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होगी अहम चर्चा
Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज (17 फरवरी) सुबह तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचे. राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका चौथा भारत दौरा है. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है. मुंबई एयरपोर्ट पर उनका स्वागत महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















