NZ vs CAN मुकाबला आज:टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार भिड़ेंगे दोनों; न्यूजीलैंड जीता तो सुपर-8 में जगह कन्फर्म
न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 31वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 10.30 बजे होना है। अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत लेता है तो टीम सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंकों पर है। ग्रुप-डी के पॉइंट्स टेबल में टीम साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर है। कनाडा अपने दोनों मैच हारकर आखिरी नंबर पर है। टीम आज हारी तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी, लेकिन कनाडा जीत गया तो उनके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 49 मैच खेले हैं। 27 जीते और 22 गंवाए। वहीं कनाडा ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 4 में हार मिली। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए बेस्ट बैटर रहे इस वर्ल्ड कप में टिम सइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 179.57 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। इस दौरान 89* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 2 विकेट रहा है। कनाडा से नवनीत धालीवाल पर निगाहें कनाडा के बैटर नवनीत धालीवाल टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 64 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। बॉलिंग में साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 7.42 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। पिच कंडीशन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आमतौर पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां खेले गए 7 टी-20 इंटरनेशल मैचों में 4 बार चेज करनेवाली टीम जीती है, जबकि 3 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर डिफेंड किया है। यहां बढ़ते मैच के साथ पिच स्लो होती जाती है, इसलिए चेज करना मुश्किल होता है। मैच दिन में होने की वजह से ओस का कोई रोल नहीं होगा। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। वेदर कंडीशन चेन्नई में दिन में हल्के बादल और धूप वाला मौसम रहेगा। तापमान करीब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अंश पटेल, दिलोन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
SCO vs NEP का मुकाबला आज:स्कॉटलैंड के नाम 1 जीत और 2 हार; नेपाल 3 हार के बाद सुपर-8 से बाहर
टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा। टॅास शाम 6.30 बजे होगा। नेपाल 3 हार से बाहर हुआ टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को 1 जीत और 2 हार मिली है। टीम ने इटली को हराया, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली। दूसरी ओर नेपाल तीनों मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुका है। दोनों टीमों ने टी-20 में अब तक 2 ही मुकाबले आमने-सामने खेले हैं, दोनों को 1-1 में जीत मिली। दीपेंद्र ऐरी नेपाल के टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 3 मुकाबलों में 119 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज नंदन यादव 3 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। जॉर्ज मुन्से स्कॅाटलैंड के टॅाप रन स्कोरर स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से ने वर्ल्ड कप में 107 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 84 रन हैं। गेंदबाजी में माइकल लीस्क 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। पिच रिपोर्ट वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच माना जाता है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलती है, लेकिन रन बनाना आसान रहता है। खासकर नाइट मैचों में ओस के कारण टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अक्सर फायदेमंद साबित होता है। वेदर कंडीशन मुबंई में मंगलवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बेहद कम है। टेम्परेचर 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















.jpg)

