Responsive Scrollable Menu

बोर्ड एग्जाम से पहले एपीजे स्कूल में हंगामा, फीस विवाद के बाद हुआ एडमिट कार्ड जारी

एपीजे स्कूल साकेत के छात्रों को फीस विवाद के कारण एडमिट कार्ड रोके गए थे। दिल्ली शिक्षा मंत्री आशीष सूद के हस्तक्षेप से परीक्षा से कुछ घंटे पहले एडमिट कार्ड जारी हुए, जिससे छात्रों को राहत मिली. इस घटना पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए.

Continue reading on the app

आज जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर:श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए

श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। स्टोरी में वर्ल्ड कप का गणित... ग्रुप-ए: पाकिस्तान को आखिरी मैच जीतना ही होगा ग्रुप-ए में रविवार को 2 मैच खेले गए। अमेरिका ने नामीबिया को 31 रन से हराया। वहीं भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। 6 पॉइंट्स के साथ टीम इंडिया टॉप पर है और सुपर-8 में भी एंट्री कर ली। वहीं अमेरिका 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई, टीम के सभी मैच खत्म हो गए। पाकिस्तान के भी 4 ही पॉइंट्स हैं, लेकिन खराब रन रेट के कारण टीम तीसरे नंबर पर है। उनका आखिरी मैच नामीबिया से है, टीम तीनों मुकाबले हारकर बाहर हो चुकी है। हालांकि, नामीबिया ने अगर पाकिस्तान को हरा दिया तो टीम 2009 की चैंपियन को ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी। ग्रुप-बी: जिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर सोमवार को होम टीम श्रीलंका ने 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका ने सुपर-8 में जगह बना ली। वहीं दूसरी हार से ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार मिली। ऑस्ट्रेलिया को अब ओमान के खिलाफ आखिरी मैच में जीत के साथ जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने का इंतजार भी करना होगा। जिम्बाब्वे अगर श्रीलंका और आयरलैंड से हार जाए और ऑस्ट्रेलिया का रन रेट ग्रुप-बी में बेस्ट रहे, तभी कंगारू टीम क्वालिफाई कर पाएगी। वहीं जिम्बाब्वे ने आखिरी दोनों में से एक भी मैच जीत लिया तो टीम श्रीलंका के साथ सुपर-8 में जगह बना लेगी। ग्रुप-सी: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले राउंड में सोमवार को इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर अगले राउंड में एंट्री कर ली। वेस्टइंडीज तीनों मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है। इस ग्रुप की बाकी टीमें इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड 2 से ज्यादा हार के कारण ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुकी हैं। ग्रुप-डी: न्यूजीलैंड के पास सुपर-8 का मौका आज सुबह 11 बजे से न्यूजीलैंड कनाडा से भिड़ेगा। इसे जीतकर कीवी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी साउथ अफ्रीका तीनों मैच जीतकर पहले ही अगले राउंड में एंट्री कर चुकी है। टीम ने अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अफगानिस्तान और UAE 1-1 जीत से तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। टीमों को क्वालिफाई करने के लिए आखिरी मैच में जीत के साथ न्यूजीलैंड के हारने का इंतजार भी करना होगा। कनाडा आज हारा तो बाहर हो जाएगा। कुसल मेंडिस टॉप स्कोरर बने श्रीलंका के बैटर कुसल मेंडिस ने सोमवार को 51 रन बनाए, यह टूर्नामेंट में उनकी लगातार तीसरी फिफ्टी रही। वे 168 रन बनाकर वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर बने हुए हैं। टिम साइफर्ट 167 और ईशान किशन 158 रन के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। आज साइफर्ट के पास मेंडिस से आगे निकलने का मौका है। वहीं ईशान 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे। शाल्कविक टॉप विकेट टेकर अमेरिका के मीडियम पेस गेंदबाज शैडली वान शाल्कविक टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 4 मैचों में 13 विकेट हैं। साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 8-8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आज जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी 2 विकेट लेकर नंबर-2 पर पहुंच सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Video आया सामने, किसने किया था पाकिस्तान के पीएम को फोन, एक झटके में भारत से टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने को हुआ राजी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात की. उनको भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कराने के पीछे का "असल हीरो" बताया. मोहसिन नकवी ने कहा, "हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'अब कोई समस्या नहीं है Wed, 18 Feb 2026 08:52:00 +0530

  Videos
See all

ट्रेन पकड़ने की जल्दी में हादसा | #narsinghpur | #roadaccident | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:04:49+00:00

CM Yogi on Akhilesh Yadav: CM योगी ने अखिलेश के PDA को बताया 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी'! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:17+00:00

Live: जेल से निकलते ही Rajpal Yadav, फूट-फूट कर रो पड़े | Rajpal Yadav cheque bounce case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:44+00:00

प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने किया स्कूल में हंगामा | Rampur | UP news | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T04:03:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers