Responsive Scrollable Menu

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 20 अक्टूबर को Punjab का दौरा करेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। वहीं, पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस दौरान उनके मानसा और संगरूर जाने की संभावना है, जहां वह राज्य में नशे की समस्या से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले दो लोगों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में शाह के दौरे की घोषणा की, लेकिन उनके कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब 20 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करता है।’’ बिट्टू ने कहा कि पंजाब नशे के गंभीर खतरे से जूझ रहा है और राज्य को अपने युवाओं तथा भविष्य की सुरक्षा के लिए निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जनादेश खो चुकी है। बिट्टू ने पंजाब के लोगों से शाह और पंजाब को नशामुक्त बनाने के भाजपा के अभियान का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘आइए, पंजाब के युवाओं को बचाने और राज्य का भविष्य फिर से संवारने के लिए एकजुट हों।’’ शाह के दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा और संगरूर जिले के दिड़बा में गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। शाह ने 16 अक्टूबर को कहा था कि केंद्र सरकार पंजाब में हुई दो घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगेगी।

इनमें दिड़बा में कथित दबाव के कारण जहर खाने वाले एक व्यक्ति की मौत और मानसा में झोटा की हत्या की घटना शामिल है। झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि झोटा ने एक बुजुर्ग को मादक पदार्थ बेचे जाने के बारे में सवाल किया था, जिसके बाद स्टोर मालिक अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चलाई।

बाद में कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। झोटा के परिजन और समर्थक न्याय की मांग को लेकर मानसा में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके शव का अब तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है।

वहीं, संगरूर जिले के दिड़बा निवासी गुलजार सिंह ने सात सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। उनके परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में नशीले पदार्थों की आपूर्ति को लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल करने पर उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। अगले साल की शुरुआत में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल नशे की समस्या को लगातार प्रमुखता से उठा रहे हैं।

शाह का 20 दिन में पंजाब का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने 30 सितंबर को जालंधर का दौरा किया था और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन पर आयोजित रैली को संबोधित किया था। यह यात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी।

उस दौरे में शाह ने आरोप लगाया था कि ‘आप’ सरकार के शासन में ‘चिट्टा’ (सिंथेटिक नशीले पदार्थ) का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा था कि यदि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है, तो दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बना दिया जाएगा। शाह ने जालंधर दौरे में नशे की समस्या से प्रभावित कुछ परिवारों से मुलाकात भी की थी।

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक… शेफाली वर्मा ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, मंधाना के साथ रचा इतिहास

टीम इंडिया की नई उप-कप्तान बनाई गईं शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली. इस पारी ने भारत को जीत दिलाई और शेफाली को नए रिकॉर्ड. Sun, 18 Oct 2026 23:18:46 +0530

  Videos
See all

कनाडा के सैन्य ठिकाने पर धमाका |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T20:40:07+00:00

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna enter Bathukamma celebrations | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T20:40:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers