Responsive Scrollable Menu

मंगल के चांद से मिट्टी लाएगा जापानी यान, इतिहास का पहला राउंड-ट्रिप मिशन 20 अक्टूबर को होगा लॉन्च

टोक्यो, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान मंगल के चांद फोबोस से सैंपल लाने के लिए ऐतिहासिक मार्शियन मून्स एक्सप्लोरेशन (एमएमएक्स) मिशन लॉन्च करने जा रहा है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) का एच3 रॉकेट 20 अक्टूबर को तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। यह मानव इतिहास में मार्स सिस्टम का पहला राउंड-ट्रिप मिशन होगा।

प्रोब 1 साल बाद मंगल पर पहुंचकर 3 साल तक फोबोस की परिक्रमा करेगा और कम से कम 10 ग्राम मिट्टी लेकर 2031 में धरती पर लौटेगा। मिशन का मकसद सौरमंडल और जीवन की उत्पत्ति के रहस्य सुलझाना है।

एमएमएक्स नाम का यह मानवरहित मिशन, अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ-साथ कई विश्वविद्यालयों और तकनीकी कंपनियों का एक संयुक्त प्रयास है। यह भविष्य में इंसानों द्वारा मंगल की खोज के लिए आधार तैयार करने में भी मदद कर सकता है।

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अनुसार, एमएमएक्स को ले जाने वाला प्रमुख एच3 रॉकेट मंगलवार सुबह 4:41 बजे (भारत के समयानुसार तड़के 01:11) तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा।

आईडेफिक्स नाम का एक रोवर—जो कॉमिक हीरो एस्टेरिक्स के कुत्ते का फ्रांसीसी नाम है—सबसे पहले सतह का निरीक्षण करेगा ताकि सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित की जा सके। फोबोस से नमूने लेना दुनिया में अपनी तरह का पहला प्रयास है।

जेएएक्सए ने कहा कि यह मिशन फोबोस को एक प्राकृतिक अंतरिक्ष स्टेशन के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाओं का भी पता लगाएगा। इसके लिए मंगल तक की राउंड-ट्रिप की जरूरतों को समझा जाएगा, जो इंसानों के साथ मंगल की खोज के लिए बहुत जरूरी है। पृथ्वी पर लौटने से पहले, यह यान मंगल के दूसरे चंद्रमा डीमोस का भी निरीक्षण करेगा, हालांकि यह उस पर उतरेगा नहीं।

जेएएक्सए को उम्मीद है कि इस मिशन से पता चलेगा कि मंगल और उसके दो चंद्रमा कैसे बने। यह जानकारी सौर मंडल की उत्पत्ति को समझने में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।

मंगल के चंद्रमाओं की उत्पत्ति के बारे में एक सिद्धांत जायंट इम्पैक्ट (विशाल टकराव) परिकल्पना है। इसके अनुसार, ये चंद्रमा तब बने जब कोई खगोलीय पिंड मंगल से टकराया था।

वहीं, दूसरी ओर कैप्चर परिकल्पना यह मानती है कि ये चंद्रमा असल में क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) थे, जिन्हें मंगल के गुरुत्वाकर्षण बल ने अपनी ओर खींच लिया था। जेएएक्सए ने सूर्य के सबसे करीब मौजूद चार चट्टानी ग्रहों बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें से कौन-सा सही है, यह जानने से यह समझने में मदद मिलेगी कि “स्थलीय ग्रहों पर जीवन के लिए रहने योग्य वातावरण कैसे बना होगा।”

एमएमएक्स मिशन, फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (सीएनईएस), जर्मन एयरोस्पेस सेंटर (डीएलआर), नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और लगभग 20 विश्वविद्यालयों व तकनीकी कंपनियों का एक संयुक्त प्रयास है।

जेएएक्सए के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अंतरिक्ष यान के लैंडिंग लेग्स (उतरने वाले पैर) को विकसित करना विशेष रूप से कठिन था, क्योंकि फोबोस पर गुरुत्वाकर्षण बहुत ही कमजोर है।

जापान का मानवरहित स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (स्लिम) जिसे “मून स्नाइपर” भी कहा जाता है 2024 में पृथ्वी के चंद्रमा पर उतरने के बाद पलट गया था। इसके बावजूद, इसने डेटा भेजना जारी रखा और चंद्रमा की दो-सप्ताह लंबी कई रातों तक सुरक्षित बना रहा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के सचिव एस. कृष्णन ने रविवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि बीमारी की जांच, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स, रिमोट आईसीयू मॉनिटरिंग और एआई-सहायता प्राप्त सर्जिकल प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में इसके उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, वहनीयता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

यह बात उन्होंने वाराणसी में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी-बीएचयू के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एआई फॉर हेल्थ एंड असिस्टिव टेक्नोलॉजीज विषयक टेक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कही।

इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों और स्टार्टअप संस्थापकों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं, पहुंच और नागरिक कल्याण को आगे बढ़ाने में एआई की भूमिका पर चर्चा की।

अपने मुख्य संबोधन में कृष्णन ने विभिन्न विषयों में एआई शिक्षा को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि प्रौद्योगिकी, चिकित्सा विज्ञान और अनुसंधान के बीच बढ़ते समन्वय का उपयोग व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने आईआईटी-बीएचयू, एसटीपीआई, उद्योग जगत और स्टार्टअप्स के बीच मजबूत सहयोग की भी आवश्यकता बताई, ताकि बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले स्वास्थ्य और सहायक प्रौद्योगिकी समाधान विकसित किए जा सकें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, एआई स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने, क्लिनिकल निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करने और सेवा वितरण में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, विशेष रूप से उन समुदायों के लिए जहां स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।

एमईआईटीवाई सचिव ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इंडियाएआई मिशन और अन्य सरकारी पहलों के तहत उपलब्ध सहायता का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि एसटीपीआई स्टार्टअप्स को निवेशकों, वेंचर कैपिटल नेटवर्क और बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे एक मजबूत और टिकाऊ नवाचार इकोसिस्टम विकसित हो सकता है।

वहीं, कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि पिछले तीन दशकों में भारत का प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम उल्लेखनीय रूप से विकसित हुआ है और अब देश के पास आईटी सेवा क्षेत्र में मिली सफलता को स्वदेशी एआई नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से दोहराने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम युवा नवाचारकर्ताओं को रोजगार पाने वालों से रोजगार सृजित करने वालों में बदलने में सफल रहा है। उन्होंने ट्रांसलेशनल रिसर्च, बौद्धिक संपदा सृजन और बाजार तक पहुंच के महत्व पर भी जोर दिया।

कुमार ने एसटीपीआई के 27 सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप के नेटवर्क का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थापित तकनीकी केंद्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए शिक्षा जगत, उद्योग और सरकार के बीच और अधिक सहयोग जरूरी है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz Latest News | होर्मुज स्ट्रेट पर आया बड़ा अपडेट! | Iran US Breaking News | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:30:22+00:00

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का सबसे ताजा़ VIDEO, सामने से चलीं गोलियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers