Responsive Scrollable Menu

दिल्ली ट्रिपल-मर्डर केस- लड्डू में सल्फास, नींद की गोलियां मिलाईं:खाकर सो जाते थे लोग; तांत्रिक गेहूं में दवा के नाम पर मंगाता था गोली

दिल्ली के आउटर जिले के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में धनवर्षा कराने के नाम पर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या करने वाले तांत्रिक कमरुद्दीन ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को प्रसाद के रूप में खिलाने वाले लड्डू में एक सल्फाज और तीन नींद की गोलियां मिलकर देता था। पुलिस ने बताया कि लड्डू खाने के तुरंत बाद व्यक्ति गहरी नींद में चला जाता था। नींद में जहर आराम से अपना काम करता था। आरोपी नींद की गोलियों की मात्रा इसलिए अधिक रखता था, ताकि लड्डू खाने के बाद व्यक्ति जल्दी अचेत हो जाए और शरीर में कोई हलचल न रहे। पुलिस के मतुबाकि आरोपी खुद कभी भी मेडिकल स्टोर से सल्फास और नींद की गोलियां खरीदने नहीं जाता था। जिससे वह लोगों की नजर में न आए। वह यह कहकर गोलियां मंगवाता था कि गेहूं में दवा लगाने के लिए सल्फास की जरूरत है। गोलियां लेकर आने वालों को तलाश रही पुलिस पुलिस अब उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है जोकि उसके लिए गोलियां लेकर आते थे। पुलिस आरोपी के मोबाइल की सीडीआर डिटेल निकाल कर उन लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है, जोकि आरोपी के संपर्क में थे। आरोपी के पास से मिली कई लोगों की फोटो पुलिस ने बताया कि आरोपी के घर से कई लोगों की फोटो भी मिली हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि यह उन लोगों की फोटो हैं, जिन पर आरोपी वशीकरण करने का दावा करता था। आरोपी जादू टोना, वशीकरण, कारोबारी में तरक्की व अन्य चीजें का भी समाधान करने का काम करता था। धनवर्षा का लालच देता था आरोपी 11 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक को गिरफ्तार किया था। वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला है और लोनी और फिरोजाबाद में तंत्र-मंत्र का सेंटर चलाता था। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास 8 फरवरी को एक बंद कार के अंदर तीन लोगों के शव मिले थे। मृतकों की पहचान 76 साल के रणधीर, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी देवी के रूप में की गई। रणधीर ड्राइवर की सीट पर और बाकी दोनों पीछे की सीट पर बैठे थे। पुलिस ने बताया कि कमरुद्दीन करीब एक साल से तीनों मृतकों के संपर्क में था। CCTV फुटेज में उसे उसी दिन कार के बगल वाली सीट पर बैठे देखा गया था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकेशन डेटा से भी घटना में उसके शामिल होने की पुष्टि हुई है। कार से शराब, कोल्ड ड्रिंक, कैश और दस्तावेज बरामद डीसीपी (आउटर) सचिन शर्मा ने बताया कि पश्चिम विहार ईस्ट थाने में 8 फरवरी को PCR कॉल आई थी। सूचना थी कि एक कार में एक महिला सहित तीन लोग बेहोश पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो ड्राइविंग सीट पर एक बुजुर्ग बैठा मिला। एक 42 साल के व्यक्ति को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला हुआ था। करीब 40 साल की महिला कार के अंदर पड़ी थी। तीनों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार की तलाशी में शराब की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, खाली गिलास, मोबाइल फोन, कैश, हेलमेट, जैकेट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले। तीनों मृतक बापरौला, नगली डेयरी और जहांगीरपुरी के रहने वाले थे। परिजनों ने आत्महत्या से इनकार किया और मौत की परिस्थितियों पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मृतकों के संपर्क में था आरोपी, कॉल डिटेल से खुला राज पुलिस की तकनीकी निगरानी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि घटना से पहले तीनों की कमरुद्दीन से लगातार बातचीत हो रही थी। तीनों घटना से एक दिन पहले और घटना वाले दिन गाजियाबाद के लोनी गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि जब वे दिल्ली लौट रहे थे, तब कार में एक और व्यक्ति मौजूद था। आगे की जांच में पुष्टि हुई कि वह व्यक्ति कमरुद्दीन था, जो लोनी से कार में बैठा और बाद में उसी जगह कार छोड़कर फरार हो गया, जहां तीनों बेहोश मिले। आरोपी ने पूजा के नाम पर 2 लाख मंगवाए पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो महीने पहले जहांगीरपुरी निवासी सलीम के जरिए लक्ष्मी की उससे पहचान हुई थी। बाद में लक्ष्मी ने शिव नरेश और रंधीर से उसकी मुलाकात कराई। कमरुद्दीन ने तीनों को धनवर्षा के लिए विशेष पूजा कराने का झांसा दिया। उसने उनसे 2 लाख रुपये कैश, शराब और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था करने को कहा। आरोपी पर पहले भी दो हत्या के मामले दर्ज डीसीपी के अनुसार, कमरुद्दीन आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इसी तरह के दो हत्या के मामले पहले भी दर्ज हैं। साल 2014 में राजस्थान के धौलपुर जिले के राजा खेड़ा थाने में IPC की धारा 143, 363 और 302 के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं, 2025 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाने में BNS की धारा 103(1) और 123 के तहत एक और FIR दर्ज है। पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संभावित साथियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है। ------------------------------ दिल्ली की ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में युवक ने मां और भाई-बहन का मर्डर किया: लड्डू में धतूरे के बीज मिलाकर खिलाए, फिर मफलर से गला घोंटा; थाने में सरेंडर दिल्ली में पति के मर्डर की गवाह महिला की हत्या: हमलावरों ने सिर पर गोली मारी; 2023 में पति की भी गोली मारकर हत्या हुई थी

Continue reading on the app

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 'INDI' में राहुल हटाओ 'मोर्चा'.. 'घर' में फंस गए Rahul Gandhi!

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 'INDI' में राहुल हटाओ 'मोर्चा'.. 'घर' में फंस गए Rahul Gandhi! #newskipathshala #sushantsinha #congresscrisis #indiallaince #manishankaraiyar #hindinews #latestnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

  Sports

सुपर 8 में 5 टीमों ने बनाई जगह, 3 स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया समेत पांच टीमों में टक्कर

super 8 qualification scenario: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 की रेस रोमांचक हो चुकी है. पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका से मिली हार ने उसके आगे का सफर मुश्किल कर दिया है. भारत से हारने के बाद पाकिस्तान पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड अपनी जगह अगले दौर में बना चुके हैं. Tue, 17 Feb 2026 06:40:26 +0530

  Videos
See all

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम का 'रामसेतु'...आज खुलेंगे कई राज! #rameshwaram #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:02:06+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम मंदिर इसलिए है 'राष्ट्र गर्व! #rameshwaram #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:03:07+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम राष्ट्र गर्व की अद्भुत गाथा! #rameshwaram #tamilnadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:04:13+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम का चौंकाने वाला 'राष्ट्रगर्व'! #rameshwaram #tamilnadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:05:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers