Responsive Scrollable Menu

अजित पवार की मौत के बाद जल्दबाजी में दिए गए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे, फडणवीस ने रोक लगायी

अजित पवार की मौत के बाद जल्दबाजी में दिए गए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे, फडणवीस ने रोक लगायी

Continue reading on the app

हाइकोर्ट बोला-बंगाल सरकार जवानों से स्कूल खाली कराए:CISF को 18 कमरे मिले थे; आरीजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद तैनात हुए थे

कलकत्ता हाइकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में सुरक्षा में लगे सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) जवानों को चीनी भाषा स्कूल में रहने के लिए दी गई जगह खाली कराई जाए। शहर के चाइना टाउन स्थित पेई मेई चाइनीज स्कूल में जवानों को रहने के लिए 18 कमरे दिए गए थे। CISF जवान यहां सितंबर 2024 से रहे हैं। 9 अगस्त 2024 को एक ऑन-ड्यूटी पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी के रेप और हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जवानों को को तैनात किया गया था। कोर्ट से नियुक्त स्पेशल ऑफिसर ने जस्टिस कृष्ण राव को बताया कि स्कूल के कुल 18 कमरों में से आठ कमरे 17 फरवरी को चीनी नववर्ष मनाने के लिए एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के अधिकारियों को सौंप दिए गए थे। क्लास शुरू कराने के लिए स्कूल ने दी थी अर्जी कोलकाता के पेई मेई चीनी भाषा स्कूल के अधिकारियों ने हाइकोर्ट में अर्जी दी थी। इसमें चाइना टाउन में उनकी प्रॉपर्टी में रह रहे CISF जवानों को क्लास फिर से शुरू करने के लिए जगह खाली करने का आदेश दिए जाने की मांग की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि चीनी न्यू ईयर पास आ रहा है और उसके लिए भी स्कूल की जगह खाली करानी होगी। 10 कमरों में 130 जवान रह रहे हैं, कुछ बरामदे में सो रहे भारत सरकार की तरफ से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि 18 कमरों में रहे 130 CISF जवानों ने आठ कमरे खाली कर दिए हैं। उन्हें 10 कमरों में ठहराया गया है, जिससे उन्हें मुश्किल हो रही है और कुछ बरामदे में सो रहे हैं। उन्होंने कोर्ट से कहा कि चीनी न्यू ईयर का त्योहार खत्म होने के बाद और जब तक राज्य सरकार जरूरी इंतजाम नहीं कर लेती, तब तक CISF जवानों को नए साल के त्योहार के लिए खाली किए गए आठ कमरों में रहने दिया जाए। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से एडिशनल एडवोकेट जनरल अमल कुमार सेन ने कहा कि राज्य के अधिकारी 30 अप्रैल तक CISF जवानों को दूसरी जगह पर ठहराने के लिए कदम उठाएंगे और सेंट्रल फोर्स उस तारीख तक जगह खाली कर देगी। 2024 में दो महीने के लिए दी गई थी जगह आर जी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की सुरक्षा में लगे सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के जवानों को सितंबर 2024 से पेई मेई चाइनीज स्कूल में रखा गया है, जब यह जगह दो महीने के लिए ली गई थी, मोनिका लियू, जिनका परिवार प्राइवेट स्कूल चलाता है, ने जनवरी में याचिका दायर होने के बाद कहा था। अब जानिए मामला क्या है… आरजी कर हॉस्पिटल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह डॉक्टर की लाश सेमिनार हॉल में मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संजय रॉय नाम के सिविक वॉलंटियर को 10 अगस्त को अरेस्ट किया था। 20 जनवरी को उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस घटना के बाद कोलकाता समेत देशभर में प्रदर्शन हुए। बंगाल में 2 महीने से भी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य सेवाएं ठप रही थीं।

Continue reading on the app

  Sports

तबाही का दूसरा नाम हैं निसंका! कंगारुओं की छाती पर चढ़कर ठोका तूफानी शतक, बना डाले रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Pathum Nissanka Hundred vs Australia: पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ा. निसंका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी यह कारनामा नहीं कर सका था. इसके अलावा निसंका ने कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए. महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. चलिए जानते हैं उनके रिकॉर्ड के बारे में. Tue, 17 Feb 2026 04:43:55 +0530

  Videos
See all

India Beat Pakistan Live : हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा फैसला ! |Ind vs Pak Live |T20 World Cup Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T00:10:58+00:00

8th Pay Commission: होली से पहले डबल सैलरी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ‘गुड न्यूज’ | Top | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T00:00:10+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: Rameswaram का 'Ramsetu' अनजाना फैक्ट चौंका देगा! | Tamil Nadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T00:25:12+00:00

CM Yogi Speech | UP News | वंदे मातरम् के विरोधियों को CM योगी ने क्या कहा? #upvidhansabha #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T00:07:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers