Responsive Scrollable Menu

लस्सी छोड़ Navratri व्रत में पिएं Apple Almond Shake, दिनभर रहेंगे ऊर्जावन

नवरात्रि के व्रत में खासतौर पर लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए लिक्विड लेना पसंद करते हैं। लेकिन लस्सी या जूस पीकर बोरियत महसूस होती है, इसलिए आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो एप्पल-आलमंड शेक बेस्ट ऑप्शन है। इस ड्रिंक के पीने से आपका पेट भरा रहेगा और आपको एनर्जी मिलेगी। आइए आपको रेसिपी बताते हैं।

एप्पल-आलमंड शेक बनाने की विधि

- सबसे पहले आप बादाम को 4-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर सॉफ्ट हो जाए, उसका छिलका उतारकर साफ पानी से अच्छे से धो लें।

- फिर एक ब्लेंडर में एक सेब काटकर डालें। अब इसमें बादाम मिल्क, भीगे हुए बादाम और कम मात्रा में दालचीनी पाउडर डालें, जिससे फ्लेवर अच्छा आए।

- शेक तैयार होने के बाद, इसमें चिया सीड्स जरुर डालें और एक बार हल्का सा चला लें, जिससे बीज पूरे शेक में मिक्स हो जाएं।

- फिर शेक को गिलास में निकालें और 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे चिया सीड्स फूल जाएंगी और शेक ज्यादा गाढ़ा हो जाएगा।

- आखिर में आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल-आलमंड शेक बनकर तैयार है। इसको आप आप ठंडा सर्व करें।

क्या व्रत में दूध और बादाम का सेवन कर सकते हैं?

- जी बिल्कुल व्रत में दूध, दही जैसी चीजों का सेवन मान्य है।

- इसको आप पूरी तरह से शुद्ध मान सकते हैं।

- व्रत में हो रही किसी भी तरह की कमजोरी को दूध और बादाम के सेवन से दूर हो जाती है।

Continue reading on the app

कहीं आपके बच्चे फोन में छिपकर तो नहीं चला रहे खतरनाक ऐप्स? ऐसे करें चेक

स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। इनमें ऐप्स को छिपाने का विकल्प भी शामिल है। इसकी मदद से आप बैंकिंग, निजी चैट या दूसरे संवेदनशील ऐप्स को दूसरों की नजरों से दूर रख सकते हैं। हालांकि, यही सुविधा तब चिंता का विषय बन सकती है, जब माता-पिता को शक हो कि बच्चे फोन में उनकी जानकारी के बिना कोई अनजान या अनुचित ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि Android और iPhone में इंस्टॉल किए गए ऐप्स की जांच कुछ आसान स्टेप्स में की जा सकती है।

Google Play Store से ऐसे पता लगाएं छिपे हुए ऐप्स

अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो Google Play Store की मदद से फोन में मौजूद ऐप्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले Play Store खोलें और ऊपर दाईं ओर दिखाई देने वाली अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद 'Manage apps & device' विकल्प चुनें और 'Manage' टैब पर जाएं।

इसे भी पढ़ें: Airtel के इन ग्राहकों को मिलेगा मुफ्त iCloud+ सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट

यहां सबसे ऊपर सही डिवाइस चुना होना चाहिए। अब आपको ऐप्स की सूची दिखाई देगी। इस सूची को अपने फोन के ऐप ड्रॉअर में मौजूद ऐप्स से मिलाकर देखें। यदि कोई ऐप सूची में है, लेकिन सामान्य ऐप ड्रॉअर में दिखाई नहीं देता, तो उसकी जांच करना उपयोगी हो सकता है। ध्यान रखें कि दूसरे स्रोतों से इंस्टॉल किए गए कुछ ऐप्स Play Store की सूची में नहीं दिख सकते।

iPhone यूजर्स इस ट्रिक से करें ऐप्स की जांच

iPhone में ऐप्स की जानकारी देखने के लिए App Store खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद उपलब्ध 'Apps' या ऐप्स से संबंधित सूची में जाकर डाउनलोड किए गए ऐप्स की जानकारी देखें। अलग-अलग iOS संस्करणों में मेनू का नाम और उसकी जगह बदल सकती है।

सूची में मौजूद ऐप्स की तुलना होम स्क्रीन और App Library से करें। जिन ऐप्स के सामने 'Open' विकल्प दिखाई देता है, वे आमतौर पर डिवाइस पर इंस्टॉल होते हैं, जबकि 'Get' या डाउनलोड का विकल्प उन ऐप्स के लिए हो सकता है जिन्हें दोबारा डाउनलोड करना पड़ेगा। हालांकि, खरीदारी या डाउनलोड का इतिहास किसी ऐप के वर्तमान में छिपे होने का पक्का प्रमाण नहीं है।

Android की Settings से मिलेगी पूरी जानकारी

छिपे हुए ऐप्स खोजने का एक और तरीका फोन की Settings में जाकर इंस्टॉल किए गए ऐप्स की सूची देखना है। Google Pixel और Motorola फोन में Settings खोलें, 'Apps' पर जाएं और 'See all apps' विकल्प चुनें। Samsung स्मार्टफोन में भी Settings के अंदर 'Apps' सेक्शन में जाकर इंस्टॉल किए गए ऐप्स की जानकारी देखी जा सकती है।

यदि विकल्प नहीं मिल रहा है, तो Settings के सर्च बार में 'All apps', 'Manage apps' या 'Apps' लिखकर खोजें। इसके बाद सूची में मौजूद ऐप्स की तुलना ऐप ड्रॉअर से करें। इस तरह ऐसे ऐप्स भी सामने आ सकते हैं, जिनके आइकन होम स्क्रीन से हटा दिए गए हों या जिन्हें किसी अन्य तरीके से छिपाया गया हो।

iPhone के Hidden Apps फोल्डर को भी करें चेक

नए iOS संस्करणों में ऐप्स को लॉक करने और छिपाने की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी ऐप को Hide किया गया है, तो वह App Library के 'Hidden' फोल्डर में मिल सकता है। इसे खोलने के लिए Face ID, Touch ID या पासकोड की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा, Settings में ऐप्स से जुड़े विकल्पों की मदद से भी संबंधित जानकारी जांची जा सकती है।

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए रखें इन बातों का ध्यान

फोन में किसी ऐप का छिपा होना अपने आप में गलत गतिविधि का प्रमाण नहीं है। कई लोग सुरक्षा और निजी जानकारी की रक्षा के लिए ऐसा करते हैं। यदि आपको किसी ऐप पर संदेह है, तो पहले उसकी पहचान और उद्देश्य समझें। बच्चों के साथ ऑनलाइन सुरक्षा पर खुलकर बात करें और जरूरत पड़ने पर पैरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से ऐप्स की समीक्षा करने से अनजान ऐप्स की पहचान करने और डिजिटल सुरक्षा बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games 2026: कौन हैं मोना अग्रवाल, जिन्होंने शूटिंग में जीता गोल्ड? बनाया एशियन गेम्स रिकॉर्ड

Mona Agarwal-Avani Lekhara: जापान के आइची नगोया में शुरू हुए एशियन पारा गेम्स में मोना अग्रवाल ने गोल्ड मेडल जबकि उसी इवेंट में अवनी लेखारा ने सिल्वर मेडल जीता है. दोनों को शूटिंग में कामयाबी मिली. Mon, 19 Oct 2026 11:55:29 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE: दबोच लिया शूटर, CBI की एंट्री | Lawrence | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:58:53+00:00

Tiger Shroff Firing Case: जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे शूटर- CM फडणवीस | Mumbai News| Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T06:09:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers