Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले के बाद पाकिस्तान में निराशा और गुस्से का माहौल साफ नजर आया। जैसे ही मैच खत्म हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स तथा प्रशंसकों ने अपनी ही टीम पर तीखे सवाल उठाए हैं।

बता दें किआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को को 61 रन से करारी शिकस्त दी। मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां पाकिस्तानी टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 114 रन पर सिमट गई।

मैच के बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर आगा मुस्तफा हसन ने एक रिएक्शन वीडियो में टीम की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुकाबले से पहले जिस तरह की बयानबाजी की गई, उसका उल्टा असर पड़ा। उनके अनुसार, अगर टीम बेहतर तैयारी के साथ उतरती तो कम से कम सम्मानजनक प्रदर्शन कर सकती थी। वहीं एक अन्य इन्फ्लुएंसर लाइबा अब्बासी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि फिलहाल दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर नजर नहीं आती। अब्बासी ने माना कि भारत इस समय एक अलग स्तर पर खेल रहा है और पाकिस्तान निरंतरता व संतुलन के मामले में पीछे दिख रहा है।

गौरतलब है कि मैच के दौरान ही स्टेडियम में बैठे कई पाकिस्तानी प्रशंसक टीम की स्थिति देखकर निराश होकर बाहर निकलते नजर आए। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें हार से आहत प्रशंसक टीवी तोड़ते और गुस्से में प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने लिखा कि बार-बार की हार से वह बेहद शर्मिंदा और स्तब्ध महसूस कर रहा है।

मैदान पर भारत की ओर से इशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की तेज पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने उपयोगी योगदान दिया, जिससे टीम 175 रन तक पहुंच सकी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों को जल्दी खत्म कर दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस हार के बाद पाकिस्तान की नेट रन रेट भी प्रभावित हुई और टीम अंकतालिका में अमेरिका से नीचे खिसक गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मैच समाप्त होने के तुरंत बाद स्टेडियम से निकलते देखे गए, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की या नहीं।

इस नतीजे के साथ भारत ने सुपर 8 चरण में जगह पक्की कर ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है।

Continue reading on the app

UP विधानसभा में CM Yogi Adityanath ने वंदेमातरम विरोधी और देशद्रोहियों के समर्थकों की रेल बना दी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभषण पर चर्चा का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रगीत वंदे मातरम का विरोध करवा रही है. उनके सांसद और विधायक खुलकर कह रहे हैं कि हम राष्ट्रगीत नहीं गाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में रहते हैं और संवैधानिक प्रतीकों का विरोध करते हैं ऐसा नहीं चलेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग गाजी मेले का समर्थन करते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं. हिंदुस्तान में रहोगे और भारत का राष्ट्रगीत गाने में दिक़्क़त होती है हमारे विरोधियों को. ये संविधान का और बाबा साहेब का अपमान है. समाजवादी पार्टी के लोग गाजी का समर्थन करते हैं. मुझे आनंद है कि आज बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बना है. महाराजा सुहेलदेव के नाम पर हमने विश्वविद्यालय बनाया है. बता दें कि महाराजा सुहेलदेव ने गाजी के भांजे को मार गिराया था. #yogiadityanath #CMYogi #Vandematarm #AkhileshYadav #SamajwadiParty #uttarpradesh #lucknow #bjp #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद में हार गई ऑस्ट्रेलिया! दुश्मंथा चमीरा का वो ओवर बना टर्निंग पॉइंट, श्रीलंका को मिली जैकपॉट जीत

SL vs AUS Dushmantha Chameera Over became turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर अब टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी. ऐसे में आए जानते हैं क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट. Tue, 17 Feb 2026 00:14:36 +0530

  Videos
See all

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में Tarique Rehman के पीएम बनेते ही Sheikh Hasina की वापसी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:00:55+00:00

रेलवे जवान का 'दिल छू लेने' वाला वीडियो Viral | Shorts | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:40:31+00:00

इनके लिए दो शब्द लिखें ये 'लड़की छेड़ने का शौक़ीन' है! | Shorts | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:34:19+00:00

PM Kisan 22nd Installment: किसानों की बल्ले बल्ले! इस दिन खाते में आएगी 22वीं किस्त | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers