West Bank में महिला पत्रकार पर हमला, US राजदूत Mike Huckabee ने बताया आतंकी कृत्य
इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने इजराइल के कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र ‘वेस्ट बैंक’ में अमेरिकी महिला पत्रकार पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले के बाद पत्रकार को सर्जरी करानी पड़ी है। इस बीच, रविवार को सऊदी अरब में यमन सीमा के पास दो हेलीकॉप्टर पायलट मारे गए।
सऊदी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ। इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी ने ‘वेस्ट बैंक’ में जैतून की फसल की कटाई के दौरान हुई हिंसा की निंदा की। इस हिंसा में कई फलस्तीनी नागरिकों के अलावा ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की पुरस्कार विजेता फोटो पत्रकार हाइडी लेविन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हकाबी ने इस हमले को ‘‘नकाबपोश कायरों द्वारा अंजाम दिया गया एक घृणित आतंकी कृत्य’’ करार दिया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी बयान में राजदूत ने मांग की कि घटना में शामिल सभी लोगों की पूरी जांच कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और कानून के तहत सख्त सजा दी जाए। यह हमला शुक्रवार को ‘वेस्ट बैंक’ के आबू फलाह गांव में हुआ था।
इजराइल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनावों से ठीक पहले हिंसा की ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को केवल ‘‘कथित’’ घटना बताते हुए कहा कि परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। दूसरी ओर, इजराइली पुलिस शनिवार को ‘वेस्ट बैंक’ के एक अन्य गांव में यूरोपीय राजनयिकों पर हुए हमले की भी जांच कर रही है।
सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में रविवार को हथियारों से लैस एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई। सऊदी सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के अनुसार, यह हादसा यमन सीमा के पास स्थित नज्रान शहर के निकट हुआ। वहीं, एक अन्य घटना में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट के पास रविवार तड़के एक समुद्री पोत (टगबोट - जहाजों को खींचने वाली छोटी नौका) पर दो प्रक्षेपास्त्रों से हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
Rahul Gandhi In Goa: राहुल गांधी का गोवा सरकार पर हमला #rahulgandhi #goagovernment #bjp #congress
गोवा के मडगांव में ‘गोय रखोन्न यात्रा’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और गरीबों की जमीन बाहरी लोगों को बेचने और अपने करीबी लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए कब्जे में ले रही है। राहुल गांधी ने इसे गोवा की लूट करार दिया #rahulgandhi #goa #goyrakhonnyatra #margao #congress #goacongress #landrights #farmers You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










