Responsive Scrollable Menu

अगर मुझसे कोई कमी रही हो तो...सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी

सलमान खान ने लेटेस्ट बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में कई इमोशनल बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने हाल ही में अपने पिता सलीम से माफी मांगी है।

Continue reading on the app

Greater Noida 5 Deaths: मैगी खाने के बाद 5 की मौत? परिवार ने ननद-नंदोई पर लगाया हत्या का आरोप!

Greater Noida 5 Deaths: ग्रेटर नोएडा के रघुपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. मरने वालों में माता-पिता और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी खाद्य पदार्थ के सेवन से उनकी तबीयत बिगड़ी. पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी रही. घर में परिवार के बुजुर्ग दादी मौजूद मिली.

फिलहाल मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी. एक ही घर से उठी पांच मौतों की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है. ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. परिवार में कुल छह सदस्य बताए जा रहे हैं. जिनमें बुजुर्ग दादी जीवित हैं. जबकि उनका बेटा, बहू और तीन पोते-पोतियों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. देखें ये रिपोर्ट....

Continue reading on the app

  Sports

T20 में बल्लेबाजों की निरंतरता को जरूरत से ज्यादा मिलता है महत्व, Sanju Samson पर बोले Pujara

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए कहा कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। पुजारा का मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता के महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर आंका जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू शृंखला के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के आगामी बहु-प्रारूप दौरे की तैयारी कर रही है। इस दौरे का आगाज पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला से होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला 2-2 से बराबर रही थी। 

पुजारा ने जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘आउट और नॉट आउट’ में सैमसन के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन पर कहा, ‘‘निरंतरता होनी चाहिए, लेकिन टी20 में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के मामले में मुझे लगता है कि इसे जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सैमसन कभी भी पूरी तरह फॉर्म से बाहर नहीं होते। टी20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन बात सिर्फ एक पारी की होती है। वह एक अच्छी पारी खेलते हैं और फिर लय हासिल कर लेते हैं।’’ पुजारा ने कहा,‘‘ ऐसे में आप यह नहीं कह सकते कि कोई खिलाड़ी लय में नहीं है। टी20 क्रिकेट में असफलताएं मिलना तय है। 

इस प्रारूप में कौन ऐसा है जो आउट नहीं होता?’’ पुजारा ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में सैमसन और किशोर बल्लेबाजी प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी के एक साथ भारतीय एकादश में खेलने की संभावना पर भी संदेह जताया। उन्होंने कहा कि वहां टीम को बेहतर संतुलन के लिए अतिरिक्त हरफनमौला खिलाड़ियों की जरूरत पड़ सकती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में वैभव का हर मैच खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि वहां आपको अधिक हरफनमौला खिलाड़ियों की जरूरत होगी। ये स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर या तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हो सकते हैं। वहां खासकर शीर्ष क्रम में बहुत ज्यादा बल्लेबाजों की जरूरत नहीं होगी।’’

 पुजारा ने कहा, ‘‘संजू सैमसन या वैभव में से कोई एक पारी की शुरुआत कर सकता है। मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में दोनों एक साथ अंतिम एकादश का हिस्सा बन पाएंगे। इसलिए वैभव को इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन उन्हें मौके जरूर मिलेंगे।’’

Sun, 18 Oct 2026 14:12:00 +0530

  Videos
See all

Jio IPO Update: निवेशकों के लिए बड़ी खबर! क्या IPO से होगी तगड़ी कमाई? Reliance Jio IPO | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T08:45:25+00:00

CM मोहन यादव और विजय रश्मिका की खास मुलाकात |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T08:34:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers