महाष्टमी पर उज्जैन में होगी नगर पूजा, देवी और भैरव मंदिरों में चढ़ाई जाएगी मदिरा की धार
उज्जैन में नवरात्रि का रंग काफी खास होता है। यहां केवल घरों और पंडालों में माता की स्थापना कर उन्हें विराजित ही नहीं किया जाता बल्कि बहुत ही खास नगर पूजा भी की जाती है। लोग जहां अपने अपने घरों में और पंडाल में बैठाई गई माता की पूजा करते हैं। उस बीच उज्जैन के देवी और भैरव मंदिरों में नगर पूजा की जाती है।
हर साल महाष्टमी पर आयोजित होने वाली यह पूजा नगर की सुख समृद्धि के लिए की जाती है। इस दौरान मदिरा की धार से पूरे शहर में पूजा होती है। इसकी शुरुआत कलेक्टर द्वारा 24 खंबा मंदिर स्थित माता महामाया और महालाया को मदिरा की धार चढ़ाकर होती है। इस बार सोमवार को ये पूजा की जाएगी।
कैसे होती है नगर पूजा
उज्जैन में नगर पूजा की ये परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। ये पूजा नगर के राजा यानी जो कलेक्टर होता है के द्वारा की जाती है। दोनों माता को मदिरा की धार चढ़ाने के बाद शासकीय अधिकारी और कोटवारों का दल नगर के अलग-अलग स्थान पर विराजित 40 से ज्यादा देवी और भैरव मंदिरों में ये धार चढ़ाते हैं। गढ़कालिका के आगे हांडी फोड़ भैरव पर ये पूजा समाप्त होती है। 27 किलोमीटर लंबे पूजा मार्ग पर 25 लीटर से ज्यादा मदिरा का उपयोग होता है।
दो तरह की पूजा
इस नगर पूजा के दौरान तामसिक और सात्विक दोनों ही तरह की परंपराओं का ध्यान रखा जाता है। कुछ देवी और भैरव मंदिरों में मदिरा अर्पित की जाती है। वहीं हनुमान मंदिर में नारियल, तेल सिंदूर और ध्वज अर्पित करने की परंपरा है। इस दौरान मंदिरों में भोग भी अर्पित किया जाता है। मान्यताओं के मुताबिक नगर में मौजूद अतृप्त आत्माओं को तृप्ति प्रदान करने के लिए ऐसा किया जाता है।
2100 साल से चल रही परंपरा
नगर पूजा की ये परंपरा लगभग 2100 साल पुरानी बताई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सम्राट विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी। सिंधिया स्टेट के समय भी इसे निभाया गया और अब लगातार इसका निर्वहन किया जा रहा है। इस बार 19 अक्टूबर को यह पूजा की जाने वाली है।
Durga Puja पंडाल में Harshdeep Kaur संग Ranbir Kapoor ने गाया Kabira, झूमे फैंस
नवरात्रि सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शामिल हुए हैं। दरअसल, रणबीर कपूर मुबंई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से हुई।
रणबीर कपूर ने गाया गाना
इस दौरान एक्टर ने पैपराजी का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन एक पल जिसने सबका ध्यान खींचा, वह तब था जब रणबीर ने स्टेज पर हर्षदीप कौर के साथ पहुंचे। मंच पर उन्होंने अपनी 2013 की हिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' गया। सबसे जरुरी बात यह है कि इस फिल्म के निर्देशक अयान ही थे।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। यह पूजा पंडाल मुखर्जी-समर्थ परिवार करीब आठ दशकों से स्थापित कर रहा है।
फैंस के साथ फोटोज खिंचवाई
एक्टर ने पहले वहां पहुंचकर देवी दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पैप्स के कहने पर कुछ फोटोज खिंचवाई। फिर अयान और कुछ अन्य गेस्ट का अभिवादन करते हुए नजर आए।
कई वीडियोज में रणबीर को मंच पर हाथ में माइक के लिए देखा जा सकता है। हर्षदीप 'कबीरा' गाना गा रही थीं और रणबीर भी उनका साथ देते नजर आए।
पुरानी यादें ताजा हो गई
इस दौरान ऑडियंस रणबीर के लिए हूंटिंग करती नजर आई और तालियां बजाकर उनका स्वागत करते नजर आई। रणबीर की परफॉर्मेंस देखकर कुछ फैंस पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, वह बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'मुझे एकदम से पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। जबकि एक और फैन ने हार्ट-आई वाले इमोजी के साथ लिखा, 'कितना प्यारा पल है।'
रणबीर का फिल्मी करियर
एक्टर जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' में नजर आने वाले है। काफी समय से रणबीर को पर्दे पर नजर नहीं आए। वह साल 2023 में आईं रोमांटिक-कॉमेडी 'तू झूठी मैं मक्कार' और एक्शन-ड्रामा 'एनिमल' नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
prabhasakshi








