Responsive Scrollable Menu

Gwalior Truck Accident: सप्तमी की रात मंदिर के बाहर मची चीख-पुकार, ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा; 15 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात शीतला माता मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया और इसके बाद मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर के प्रवेश द्वार की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे में कई लोग दब गए। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

ट्रक का नियंत्रण बिगड़ने से हुआ हादसा

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक में आई तकनीकी खराबी सामने आई है। इसके कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने ट्रक मालिक मोहित सिंह और चालक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

भारी भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ निकला ट्रक

पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया, "सप्तमी के मौके पर शनिवार रात ग्वालियर और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।" उन्होंने बताया, "रात करीब 1:30 बजे चिनोर की तरफ से धान से भरा एक ट्रक आया। पुलिस ने उसे बैरिकेड पर रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे लगी दुकानों और श्रद्धालुओं को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ गया।" इसके बाद ट्रक बैरिकेड तोड़कर मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। इस दौरान उसने कई श्रद्धालुओं और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: Chorbagan Durga Puja Pandal Stampede: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, कार्यक्रम किए स्थगित

प्रसाद की 5-6 दुकानें भी टूटीं

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 5-6 प्रसाद की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में करीब 41 लोग ट्रक की चपेट में आए। घायलों में से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें ग्वालियर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग ग्वालियर और आसपास के जिलों के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। पोस्ट में कहा गया, "ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

रेड क्रॉस फंड से घायलों का इलाज

जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि घायलों का इलाज रेड क्रॉस के फंड से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों को जरूरी सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Continue reading on the app

Gwalior सड़क हादसे पर CM Mohan Yadav ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में एक ट्रक द्वारा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को कुचले जाने की घटना पर दुख जताया और हादसे की जांच के आदेश दिए। यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक के घुसने के कारण यह दुर्घटना हुई।’’ मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे की तथ्यपरक जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। यादव ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी और गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज सरकार कराएगी।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल अन्य लोगों को भी 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। ग्वालियर जिले में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंदिर के बाहर कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया और फिर मंदिर के प्रवेश द्वार से टकरा गया। पुलिस के अनुसार हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

100 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा नजारा, साउथ अफ्रीका- ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच बना ऐतिहासिक लम्हे का गवाह

क्रिकेट में इतिहास बनते रहते हैं. कुछ इतिहास खुद को दोहराते भी हैं. ठीक वैसे ही जैसा 100 साल के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में देखने को मिला है. Mon, 19 Oct 2026 10:06:09 +0530

  Videos
See all

Top 100 News Today LIVE : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Firing On Tiger Shroff | Kolkata Stampede #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:47:51+00:00

Ravi Kishan On Tiger Shroff Firing | टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर क्या बोले रवि किशन? #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers