Responsive Scrollable Menu

Halwa Recipe: व्रत में हर बार सिंघाड़े के आटे का हलवा खाकर हो गए बोर? तो ट्राई करें कच्चे पपीते की ये टेस्टी रेसिपी

Vrat Special Papaya Halwa Recipe: व्रत में हर बार सिंघाड़े के आटे का हलवा खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर या गार्डन में लगे कच्चे पपीते से कुछ नया बनाकर देखिए. कच्चे पपीते का हलवा स्वाद में लाजवाब होता है और इसे बनाने के लिए भी ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. प्रियंका सिंह के अनुसार, कद्दूकस किए हुए पपीते को देसी घी, छोटी इलायची और चीनी के साथ पकाकर स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जा सकता है. इसकी खास बात है कि इसे बनाने की विधि बेहद आसान है. जानिए कच्चे पपीते का हलवा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए और इसे घर पर किस आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं.

Continue reading on the app

Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शनिवार को कोलकाता में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा विद्युत व्यवस्था की जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

बयान के अनुसार, आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल करें। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की विशेष रूप से जांच करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान पंडालों में प्रवेश एवं निकास के रास्तों की जांच करें और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने पंडालों में बिजली की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा है, ताकि बिजली से संबंधित किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें और जहां भी कोई कमी मिले, उसे तत्काल दूर कराएं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।

उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी. Mon, 19 Oct 2026 09:54:35 +0530

  Videos
See all

Breaking News: 'मोदी-शाह और ज्ञानेश को हिसाब देना होगा' | CEC Gyanesh Kumar | SIR Controversy News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:15:20+00:00

Dilip Ghosh | Pandal Arrangements | कोलकाता भगदड़ पर दिलीप घोष का बड़ा बयान #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers