Responsive Scrollable Menu

Snake Bite: मोहित और अनूपा को मां बचा सकती थी लेकिन... सांप सामने हो तो क्या करें

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्दनाक हादसे में देवी दर्शन कर लौटे भाई-बहन की सर्पदंश से मौत हो गई. दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव का है, जहां जयकरन के 13 वर्षीय बेटे मोहित उर्फ चुन्नू और 15 वर्षीय बेटी अनुपा की सर्पदंश से मौत हो गई.

Continue reading on the app

Chorbagan Durga Puja Pandal Stampede: अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात, कार्यक्रम किए स्थगित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में घायल लोगों से अपोलो अस्पताल में मुलाकात की। शाह शनिवार शाम पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे। हादसे के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में रविवार के लिए तय अपने सभी दुर्गा पूजा कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

शाह ने जताया दुख, घायलों से मिलने का किया ऐलान

कोलकाता पहुंचने के बाद शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की अत्यंत हृदयविदारक खबर मिली है। मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से बात की है।’’

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, ‘‘मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

शाह ने कहा कि प्रशासन घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने में जुटा है। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल में कल के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर घायलों से मिलने अस्पताल जाऊंगा। मैं मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Kolkata के Chorbagan Sarbojanin Durga Puja Pandal में भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

बेलूर मठ और दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में जाना था

शाह के पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें रविवार सुबह बेलूर मठ स्थित रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय जाना था। इसके बाद दिन में हावड़ा और कोलकाता में कई सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल होना था। उन्हें उत्तरी कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा में भी शामिल होना था। हालांकि, हादसे के बाद उन्होंने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए।

इसे भी पढ़ें: Kolkata भगदड़ में 19 मौतों के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचेगी उच्चस्तरीय समिति

हादसे में 19 लोगों की मौत

कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने आयोजकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के बराबर नहीं मानी जाने वाली गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया है।

Continue reading on the app

  Sports

दूसरे रणजी मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद शमी? टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन या कुछ और है वजह?

हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया गया. इस टीम में वापसी की आस लगाए बैठे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला. मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. इस समय वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में वह नदारद दिखे. Mon, 19 Oct 2026 08:17:30 +0530

  Videos
See all

Aaj Ki Badi Khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | Kolkata Durga Puja Stampede | Firing on Tiger Shroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:42:35+00:00

ट्रंप की नई चाल से ईरान बेहाल? | Donald Trump Iran News Today | US Iran Tension | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers