Responsive Scrollable Menu

फ्रांस में दुकानों से आईफोन लूटे, पुलिस को दौड़ाया:जोकर, कैप्टन अमेरिका बनकर पहुंचे प्रदर्शनकारी, 143 साल पुरानी इमारत में आग लगाई; 15 PHOTOS

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। करीब एक महीने से चल रहा यह प्रदर्शन स्कूली छात्रों के बेहतर सुविधाओं और सरकारी सेवाओं में सुधार की मांग से शुरू हुआ था, जो अब बड़े सामाजिक आंदोलन में बदल गया है। कई जगह पुलिस की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया गया। साथ ही एपल स्टोर्स से आईफोन लूटे गए। वहीं, लिमोज शहर में प्रदर्शनकारियों ने 143 साल पुराने टाउन हॉल में आग लगा दी। कुछ प्रदर्शनकारी जोकर और कैप्टन अमेरिका जैसे किरदारों की पोशाक पहनकर भी पहुंचे। देखें फ्रांस में जारी विरोध प्रदर्शन की 15 तस्वीरें... प्रदर्शन के दौरान आगजनी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प अतरंगी पोशाक में प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोग विरोध के दौरान दुकानों में लूट पोस्टर मैसेज के जरिए बेहतर शिक्षा की मांग -------------------------- फ्रांस में प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फ्रांस में महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर:राष्ट्रपति भवन से 400 मीटर दूर हिंसक प्रदर्शन फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन एलिजे पैलेस से महज 400 मीटर दूर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया और गाड़ियों में आग लगा दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

आज सीरीज पर कब्जा करने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कितने बजे से और कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी. ऐसे में अब दूसरा मैच काफी अहम होगा. चूंकि, इसमें जीत दर्ज करके भारतीय टीम सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. तो वहीं, जिम्बाब्वे की टीम कोशिश करेगी कि वह जीत दर्ज करे और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दे. तो आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?

IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे.

IND W VS ZIM W: कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच

भारतीय महिला क्रिकेट और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायन सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. ऐसे में दूसरा टी-20 मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा.

INDW VS ZIMW: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण

INDW VS ZIMW के बीच होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.

सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला मेजबानों ने एकतरफा अंदाज में जीता था. उस मैच में पहले बैटिंग करने आई जिम्बाब्वे की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए थे और 115 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. इस टारगेट को चेज करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 15.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. ऐसे में अब दूसरा मैच जीतकर स्मृति मंधाना एंड कंपनी सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.

IND W VS ZIM W: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा

ये भी पढ़ें: फैंस को नहीं करना पड़ेगा इंतजार! सिर्फ 4 दिन बाद ही फिर एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें शेड्यूल

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff Update : रूस से तेल खरीद की छूट पर रुबियो का बयान! | Russian Oil | Marco Rubio | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T22:30:02+00:00

Desh Ki Pathshala | महंगी दवाओं पर Supreme Court सख्त! 137 Cancer Drugs की कीमतों में 70% तक कटौती! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T22:20:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers