इटली में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा, मिलान में लूटपाट और आगजनी, 50 लोग हिरासत में
Italy Protest: इटली के मिलान में महंगाई के खिलाफ शुरू हुआ विरोध मार्च हिंसक हो गया. नकाबपोश लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और दुकानों में लूटपाट की. आगजनी के बाद बाजार खाली कराना पड़ा. पुलिस ने करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.
The post इटली में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा, मिलान में लूटपाट और आगजनी, 50 लोग हिरासत में appeared first on Prabhat Khabar.
मुरैना के जौरा में पत्थरबाजी तक पहुंचा दो पक्षों का विवाद, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा कस्बे के वार्ड नंबर-18 में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों तरफ से जमकर लाठियां चलने लगीं और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के बाद सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ रहे हैं और लाठी-डंडे चला रहे हैं। हालांकि, यह झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी सही जानकारी अभी तक साफ नहीं हो पाई है।
पुलिस कर रही है मामले की पूरी जांच
पुलिस की टीम आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि झगड़े की असली वजह का पता लगाया जा सके। वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान की जा रही है ताकि उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और माहौल खराब करने वालों पर सख्त कदम उठाया जाएगा ताकि आगे ऐसी घटना दोबारा न हो।
जांच के बाद की जाएगी सख्त कार्रवाई: एसडीओपी जौरा
मामले की जानकारी देते हुए जौरा के एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि यह घटना देर शाम की है और इसका वीडियो भी पुलिस के पास आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाके में शांति बनाए रखने की अपील
फिलहाल पुलिस की टीम वार्ड नंबर-18 और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त कर रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले की पूरी हकीकत सामने आ जाएगी और उपद्रव मचाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










