Responsive Scrollable Menu

कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे पर बड़ा एक्शन, 7 लोग गिरफ्तार, हाईकोर्ट के मौजूदा जज करेंगे जांच

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को हुई इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी और वहां की व्यवस्थाएं भीड़ को संभालने के लिए नाकाफी साबित हुईं. हादसे के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

भीड़ के दबाव के बीच मची भगदड़

नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे. भीड़ अधिक होने के कारण वहां हालात बिगड़ गए और भगदड़ मच गई. इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए जरूरी कदम उठाए.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के जज से जांच कराने का किया ऐलान

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, घटना की जांच कलकत्ता हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से कराने के लिए वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखेंगे. इस जांच के जरिए हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही का पता लगाने की कोशिश की जाएगी.

अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी

चोरबागान भगदड़ मामले में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के पीछे क्या कारण थे और भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था में कहां कमी रह गई. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मृतकों के परिवारों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है. वहीं, घायलों के इलाज और उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर भी सरकार ने चिंता जताई है. इस हादसे के बाद पूजा पंडालों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि इतनी बड़ी दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में पांच मौतों के मामले में आया नया मोड़, मोबाइल में मिले ऑडियो से मचा हड़कंप; मृतक की दो बहनों और बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में सौम्या ने जीता गोल्ड, राधा ने सिल्वर पर जमाया कब्जा, भारत की झोली में दो मेडल

Asian para games 2026: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. Mon, 19 Oct 2026 20:12:14 +0530

  Videos
See all

Gujarat Navratri Special Report: Vadodara में सिंदूर खेला का आयोजन, आजतक पर देखिए मनमोहक वीडियो #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:38:55+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Lawrence Vs Salman, खूनी अंजाम! | Tiger Shroff Firing News | Bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers