Responsive Scrollable Menu

स्विट्जरलैंड में बर्फ के तूफान का कहर: पटरी से उतरी ट्रेन, मौसम विभाग बोला अभी खतरा टला नहीं

बर्न, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले कुछ दिनों से स्विट्जरलैंड में बर्फ के तूफान ने विभिन्न इलाकों में जबरदस्त कहर बरपाया है। सोमवार को बर्फीले तूफान की वजह से ट्रेन बेपटरी होने से 5 लोग घायल हो गए। बर्फीले तूफान का खतरा अभी टला नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है।

साउथ स्विट्जरलैंड में सोमवार को यहां गोपेन्स्टीन गांव के पास सुबह (स्थानीय समयानुसार) लोगों को ले जार रही एक पैसेंजर ट्रेन अचानक आए बर्फ के तूफान की चपेट में आ गई और पटरी से उतर गई। हादसे की जानकारी स्विस पुलिस के अधिकारियों की ओर से दी गई। ट्रेन सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर स्पीज से ब्रिग की ओर जा रही थी, तभी 7 बजे के करीब वह पटरी से उतर गई।

ट्रेन में करीब 80 यात्री सवार थे, और बचाव दल ने 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला, जबकि हेलीकॉप्टर और एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्विस मौसम विभाग ने अल्प्स के बड़े इलाकों में कैटेगरी 5 का हिमस्खलन अलर्ट जारी किया था, जो सबसे ऊंचा स्तर है और दुर्लभ माना जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर प्राकृतिक हिमस्खलन की आशंका रहती है।

इस तूफान से पहले ही अल्प्स में कई मौतें हो चुकी हैं, और सड़कें व रेल लाइनें बंद हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेल सेवा मंगलवार तक बंद रहेगी।

इससे पहले, रविवार दोपहर स्विट्जरलैंड के दावोस में एक 38 साल के स्नोबोर्डर की हिमस्खलन में दबकर मौत हो गई। स्विस शख्स अपने साथी संग ऑफ-पिस्ट पर बोर्डिंग कर रहा था।

सोमवार को ग्राउबंडेन कैंटोनल पुलिस ने बताया कि बर्फीला तूफान दोपहर करीब 1.30 बजे (स्थानीय समयानुसार) पारसेन स्की एरिया में श्वार्जोर्न के नीचे हुआ। साथ वाले व्यक्ति ने तुरंत रेस्क्यू सर्विस को बताया और दबे हुए व्यक्ति को ढूंढना शुरू किया। आखिर में, उसका शव मिला।

शुक्रवार को ही दक्षिण-पूर्व फ्रांस के वैल डीइसेरे में एक इंस्ट्रक्टर के साथ हिमस्खलन में मारे गए तीन स्कीयर में दो ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पहलगाम हमले के बाद बंद हुए 14 पर्यटन स्थल होंगे शुरू, उपराज्यपाल मनोह सिन्हा ने दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए 14 पर्यटन स्थलों को दोबारा खोलने का आदेश जारी किया. ये सभी स्थल पिछले वर्ष अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद कर दिए गए थे. प्रशासन को उम्मीद है कि इस निर्णय से केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा.

पहलगाम हमले के बाद कड़ा कदम

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से करीब 50 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। सरकार ने स्पष्ट किया था कि यह कदम केवल सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

अब विस्तृत सुरक्षा समीक्षा और एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श के बाद चरणबद्ध तरीके से इन स्थलों को फिर से खोला जा रहा है. इससे पहले सितंबर में 12 पर्यटन स्थलों को खोला गया था. ताजा आदेश के बाद दोबारा शुरू किए गए स्थलों की कुल संख्या 26 हो गई है.

सुरक्षा समीक्षा के बाद फैसला

उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक आकलन किया गया है. इसके बाद कश्मीर और जम्मू संभाग के कई स्थलों को तत्काल प्रभाव से खोलने का निर्देश दिया गया. प्रशासन का कहना है कि इन स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि पर्यटक बिना किसी डर के प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें.

कश्मीर संभाग में खुलने वाले स्थल

कश्मीर क्षेत्र में 11 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की मंजूरी दी गई है. इनमें यूसमर्ग, दूधपथरी, दांडीपुरा पार्क, पीर की गली, दुबजान, पदपावन, अस्तनपोरा, ट्यूलिप गार्डन, थजवास ग्लेशियर, हंग पार्क और वुलर-वाटलाब शामिल हैं.

ये स्थल प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं. इनके खुलने से स्थानीय होटल, गाइड और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भी राहत मिलेगी.

जम्मू संभाग में भी राहत

जम्मू क्षेत्र के तीन प्रमुख पर्यटन स्थल देवी पिंडी, महू मंगत और मुगल मैदान को भी तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है.  वहीं गुरेज, अथवाटू, बंगस और रामकुंड जैसे चार अन्य स्थल बर्फ हटने के बाद पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे.

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को संबल

जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है. हाल के वर्षों में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे थे, लेकिन सुरक्षा घटनाओं ने अस्थायी असर डाला. सरकार को विश्वास है कि इन स्थलों के दोबारा खुलने से पर्यटकों का भरोसा मजबूत होगा और आने वाले सीजन में घाटी में फिर से चहल-पहल देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें - J&K: कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Continue reading on the app

  Sports

भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बहस, अब फिर टकराए सूर्यकुमार और कुलदीप यादव, Video

भारत और पाकिस्तान के मैच में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज की थी लेकिन जिस वक्त सभी खिलाड़ी और फैंस इस जीत का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव से टकराव हुआ था, जो वायरल हो गया. Tue, 17 Feb 2026 00:12:20 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: नेता प्रतिपक्ष राहुल की संसद सदस्यता पर बड़ी खबर | Loksabha | Nishikant Dubey #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:30:11+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Modi का AI धमाका..कांग्रेस में राहुल के खिलाफ भयंकर बगावत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:35:49+00:00

Is Europe ready for Donald Trump's vision for the world? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:30:19+00:00

Noida News: नोएडा का 'अजूबा', 31 करोड़ से बने स्काईवॉक के बीचों-बीच खड़ा मेट्रो पिलर | UP News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers