IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे हैं. 13 साल की उम्र में आईपीएल से सुर्खियां बटोरने के बाद उन्होंने अंडर-19 टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने हाल में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. वैभव ने फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी. वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ऐसी रिपोर्ट आई थी कि वैभव 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे. उनका एडमिट कार्ड भी आ गया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वैभव इस साल शायद 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे.
डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
बता दें कि CBSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक होना है. वैभव सूर्यवंशी 23 फरवरी से डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं. इस टूर्नामेंट के जरिए वो आईपीएल 2026 की तैयारियां करेंगे. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि वो 10वीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएंगे. वैभव जिस स्कूल में पढ़ते थे, वहां के डायरेक्टर ने बताया कि इस मामले को लेकर उनकी बातचीत वैभव के पिता से हो चुकी है.
वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं बोर्ड एग्जाम
वैभव सूर्यवंशी के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने कहा कि उनके परीक्षा का फॉर्म सबमिट हो गया है और एडमिट कार्ड भी आ गया है. वैभव का परीक्षा का सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में रखा गया है. वहीं वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने इस बात को कंफर्म किया कि उनके बेटे का पूरा ध्यान इस वक्त क्रिकेट पर है और वो इस साल परीक्षा नहीं दे पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वो अगले साल बोर्ड की परीक्षा देने की पूरी कोशिश करेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने साफ कर दिया है कि वो 10वीं बोर्ड की अपना परीक्षा नहीं देंगे, क्योंकि वो आगामी आईपीएल सीजन की तैयारी में बिजी हैं. कोच ने कहा कि वैभव अभी नागपुर में हैं और IPL 2026 की तैयारी कर रहे हैं. वो पहले ही अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप में शामिल हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: क्या करती हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया? खूबसूरती में देती हैं हसीनाओं को टक्कर, देखें PHOTOS
SSY: छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार करने का आसान तरीका, जानिए आपको क्यों सुकन्या समृद्धि में इनवेस्ट करना चाहिए
Sukanya Samriddhi Account (SSA) को जो चीज स्पेशल बनाती है, वह इसका इंटरेस्ट रेट है। न सिर्फ बैंक एफडी बल्कि दूसरी सभी सरकार स्कीम के मुकाबले इसका इंटरेस्ट रेट ज्यादा है। अभी इसका इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol





















