Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान को हराकर अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया:यहां 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से मुकाबला; भारत सुपर-8 में जगह बना चुका

भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को कोलंबो से अहमदाबाद पहुंच गई। कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। देखिए तीन तस्वीरें ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लेकर जीत पक्की की। भारत ग्रुप-A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर इस जीत से भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली और टीम ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। भारत 61 रन से जीता। रन के अंतर से यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत रही। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी ओर अभिषेक शर्मा इस साल चौथी बार शून्य पर आउट हो गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

करिश्मा कपूर की इकलौती हॉरर मूवी, फ्लॉप होने के बाद भी क्यों चर्चा में रही फिल्म? हॉलीवुड भी रह गया था दंग!

Karisma Kapoor's Only Horror Movie: बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक करिश्मा कपूर ने अपने पूरे करियर में हर तरह के रोल किए हैं, लेकिन हॉरर फिल्मों से उनका कनेक्शन सिर्फ एक बार आया. 16 फरवरी, 1996 को रिलीज हुई 'पापी गुड़िया' करिश्मा के करियर की इकलौती हॉरर फिल्म है. हॉलीवुड की मशहूर 'चाइल्ड्स प्ले' से प्रेरित इस फिल्म में एक शापित गुड़िया की कहानी बताई गई थी, जिसमें एक क्रिमिनल की आत्मा का साया था. हालांकि फिल्म रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन करिश्मा का अनोखा एक्सपेरिमेंट और डरावनी गुड़िया का खौफ आज भी दर्शकों के बीच एक यादगार कहानी है.

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद में हार गई ऑस्ट्रेलिया! दुश्मंथा चमीरा का वो ओवर बना टर्निंग पॉइंट, श्रीलंका को मिली जैकपॉट जीत

SL vs AUS Dushmantha Chameera Over became turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर अब टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी. ऐसे में आए जानते हैं क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट. Tue, 17 Feb 2026 00:14:36 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka: Congress-Left Party पर नाविका ने पूछा सवाल, विवेक श्रीवास्तव देने लगे गोलमोल जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:33:07+00:00

PM Kisan 22nd Installment: किसानों की बल्ले बल्ले! इस दिन खाते में आएगी 22वीं किस्त | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:45:01+00:00

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में Tarique Rehman के पीएम बनेते ही Sheikh Hasina की वापसी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T19:00:55+00:00

रेलवे जवान का 'दिल छू लेने' वाला वीडियो Viral | Shorts | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:40:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers