'फ्लाइट छूटी, स्टाफ ने टॉर्चर किया': प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, Air India पर निकाली भड़ास
Meerra Chopraa: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कज़िन अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर अपने साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने एयर इंडिया (Air India) एयरलाइन सर्विसेस पर अपनी नाराज़गी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरलाइन के खिलाफ अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर मौजूद होने के बावजूद वह अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ सकीं और उन्हें स्टाफ की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली।
‘गेट बदला, कोई सूचना नहीं दी’
16 फरवरी को मीरा ने एक्स पर लिखा कि वह समय से एयरपोर्ट पर थीं, लेकिन फ्लाइट का गेट बदल दिया गया और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उनके मुताबिक न तो कॉल, न ईमेल और न ही कोई अन्य सूचना उन्हें मिली।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नई फ्लाइट बुक करने के बाद भी एयरलाइन स्टाफ ने कोई सहायता नहीं की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मीरा ने अपनी पोस्ट में इसे बेहद निराशाजनक अनुभव बताया और एयरलाइन के स्टाफ की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
Can domestic travel ever be comfortable. @airindia i missed my flight sitting at the airport. You changed the gate without informing, no call, no email, no call. Booked a new flight and nobody frm @airindia is bothered to help regarding a new flight. Tortured and harrased by…
— Meerra Chopraa (@MeerraChopra) February 16, 2026
उन्होंने आगे लिखा- "मुझे कुछ भी नहीं भेजा गया। दरअसल, गेट पर मौजूद आपके कर्मचारियों ने मुझे यह बताने की ज़हमत तक नहीं उठाई कि गेट बदल दिया गया है, मैंने उनसे दो बार पूछा था। और आपका ग्राउंड स्टाफ बेहद गैर-पेशेवर और असभ्य था। मेरी नई फ्लाइट के बारे में मदद करने के बजाय, उन्होंने यही कहना बेहतर समझा कि "हमें खेद है, हम आपकी मदद नहीं कर सकते"। ऐसा कौन करता है?? क्या ग्राहक सेवा का कोई मतलब है?"
एयर इंडिया की सफाई
मीरा की शिकायत पर एयर इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से गेट बदला गया था और इसकी सूचना पंजीकृत संपर्क विवरण पर भेजी गई थी। साथ ही उन्होंने नई फ्लाइट को लेकर किसी भी अतिरिक्त सहायता की पेशकश भी की।
मीरा चोपड़ा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मीरा चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'सफेद' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ बरखा बिष्ट, छाया कदम और जमील खान जैसे कलाकार थे। फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह ने किया था।
Viral pics: फूला चेहरा, बढ़ा वजन... राजकुमार राव ने नए लुक पर ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'रोज पिज्जा-बिरयानी खाना पड़ा'
Rajkummar Rao latest pics: अभिनेता राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान अपने नए लुक के चलते सुर्खियां बटोरीं। वह अचानक बढ़े वजन और भूरे व पतले बालों वाले लुक में नजर आए जिन्हें देख फैंस हैरान रह गए और सवाल करने लगे कि क्या अभिनेता किसी बीमारी स् ग्रसित हैं? कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया, जिसपर अब खुद राजकुमार ने प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने साफ किया कि यह नया लुक उनकी आने वाली बायोपिक 'उज्जवल निकम' के लिए है। उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने करीब 9-10 किलो वजन बढ़ाया और अपने बालों को पतला किया ताकि न्यायिक जगत के इस प्रसिद्ध पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को सही ढंग से पर्दे पर उतारा जा सके।
फिल्म के लिए बढ़ाया वजन
16 फरवरी, सोमवार को राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लंबा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि उनका व्यक्तित्व उनके कला के माध्यम से परिभाषित होता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी बायोपिक 'निकम' की शूटिंग पूरी की और इस रोल के लिए शारीरिक बदलाव करना जरूरी था।
उन्होंने कहा, “चाहे वजन बढ़ाना हो, उम्र का लुक दिखाना हो, बाल पतले करना हो, या किसी विशेष किरदार के लिए अपने व्यवहार में बदलाव करना हो- मैं हमेशा पूरी मेहनत से ऐसा करता हूं। निकम के लिए मुझे रोजाना दो पिज्जा, मिठाइयां, आलू पराठे और बिरयानी खाकर लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाना पड़ा।”
राजकुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने यह बदलाव बिना किसी प्रॉस्थेटिक्स या ग्लैमर के हासिल किया ताकि किरदार वास्तविक लगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म रिलीज होने पर दर्शक उनकी मेहनत और इस लुक को सराहेंगे।
सौरव गांगुली की बयोपिक करेंगे राजकुमार
राजकुमार ने आगे बताया कि अब उन्होंने अतिरिक्त वजन घटाने की तैयारी शुरू कर दी है। उनका अगला प्रोजेक्ट सौरव गांगुली बायोपिक है, जिसमें उन्हें गांगुली का लुक अपनाना है। उन्होंने कहा कि वह इस बदलाव के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















