Responsive Scrollable Menu

वायुसेना का नया संचार कवच 'जीसैट-7सी':₹2563 करोड़ का सैटेलाइट, पूरी तरह स्वदेशी; रेडियो ठप होने पर भी फाइटर जेट तक पहुंचेंगे संदेश

भारतीय वायुसेना की संचार क्षमता मजबूत करने के लिए देश में जीसैट-7सी सैन्य उपग्रह लॉन्च किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ 2,563 करोड़ रुपए का करार किया। इसके तहत उपग्रह का डिजाइन, विकास और निर्माण किया जाएगा। इस उपग्रह की सबसे बड़ी खासियत दूर तक सुरक्षित संचार उपलब्ध कराने की क्षमता होगी। इससे लड़ाकू विमानों, निगरानी विमानों, मानवरहित विमानों और जमीन पर मौजूद सैन्य केंद्रों के बीच संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। सामान्य रेडियो संचार की पहुंच से बाहर होने पर भी उपग्रह के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान संभव हो सकेगा। भारतीय वायुसेना का यह दूसरा समर्पित संचार उपग्रह होगा। पहला उपग्रह जीसैट-7ए दिसंबर 2018 में प्रक्षेपित किया गया था। उसकी निर्धारित कार्य अवधि 8 साल थी और उसकी क्षमता का लगभग 30% हिस्सा सेना को भी आवंटित किया गया था। अंतरिक्ष में संचार केंद्र का काम करेगा सैटेलाइट जीसैट-7सी अंतरिक्ष में संचार केंद्र की तरह काम करेगा। यह विमानों और जमीन पर मौजूद सैन्य इकाइयों के बीच संपर्क बनाने में मदद करेगा। जब विमान सामान्य रेडियो की सीधी पहुंच से दूर होंगे, तब उपग्रह के जरिए संदेश एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाए जा सकेंगे। इससे लड़ाकू विमान, हवाई निगरानी और नियंत्रण विमान, मानवरहित विमान और जमीन पर मौजूद कंट्रोल सेंटर सूचनाएं साझा कर सकेंगे। भारतीय सेनाओं के लिए 52 सैटेलाइट दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सैन्य अंतरिक्ष क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया है। सरकार ने 26,968 करोड़ रुपए के अंतरिक्ष आधारित निगरानी कार्यक्रम (एसबीएस-3) को तेजी दी है। इसके तहत 52 सैन्य उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने की योजना है। इनके लॉन्च की तैयारी जारी है। सेना और नौसेना के पास भी अपने उपग्रह सेना के लिए जीसैट-7बी बनाने का 3,000 करोड़ रुपए का करार मार्च 2023 में हुआ था। नौसेना का जीसैट-7आर नवंबर 2025 में प्रक्षेपित किया गया था। ये परियोजनाएं तीनों सेनाओं की अलग-अलग संचार जरूरतों के लिए अंतरिक्ष आधारित क्षमता बढ़ाने की योजना का हिस्सा हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के बाद ड्रोन वॉर की तैयारी तेज:सेना 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम और 10 लंबी दूरी के निगरानी ड्रोन खरीद रही ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना ड्रोन से निगरानी के साथ हमला करने और दुश्मन के ड्रोन को नष्ट करने की क्षमता भी बढ़ा रही है। जुलाई से सितंबर के बीच जारी खरीद प्रस्तावों से पता चलता है कि सेना ड्रोन युद्ध से जुड़ी पूरी व्यवस्था मजबूत कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

एक बीमारी किसी भारतीय परिवार को असल में कितनी महंगी पड़ती है?

अगली बार जब आपका अपना परिवार किसी मेडिकल बिल को आर्थिक आपदा बनने से बचा ले, तो शायद यह याद रखने लायक है कि इस नतीजे का कितना हिस्सा भरोसे पर नहीं, बल्कि परिस्थिति पर टिका था.

Continue reading on the app

  Sports

WCL 2026: वेस्टइंडीज चैंपियंस ने जीता खिताब, क्रिस गेल ने 11 छक्कों के साथ ठोके 142 रन, ब्रावो ने लिए 8 विकेट

West Indies Champions, World Championship of Legends 2026: इंग्लैंड चैंपियंस को फाइनल में हराकर वेस्टइंडीज चैंपियंस ने WCL 2026 का खिताब जीता. Mon, 19 Oct 2026 06:52:07 +0530

  Videos
See all

Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर पुलिस, बढ़ाई सुरक्षा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:13:04+00:00

Tiger Shroff Latest News:अज्ञात हमलावरों के हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:14:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers