छत्तीसगढ़ के बालोद में महाशिवरात्रि की रात एक तीन साल के मासूम की कब्र से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हल्दी चौकी अंतर्गत माहुदबी में बच्ची की कब्र खोदकर उसका सिर गायब कर दिया गया. मौके पर तंत्र-मंत्र से संबंधित संदिग्ध सामान भी मिला है, जिससे ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है. पुलिस गहन जांच में जुट गई है.
बीजेपी नेता नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने पर हुमायूं कबीर को चेतावनी देते हुए कहा कि बाबरी बनवाने वालों को देश में कब्र के लिए जगह नहीं मिलेगी. हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में मस्जिद निर्माण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में श्रीलंकाई फील्डर पथुम निसांका ने ग्लेन मैक्सवेल का एक आसान कैच टपका दिया था. मगर अगले ही ओवर में उन्होंने इस गलती की भरपाई ऐसा कैच लपककर की, जिसने सबके होश उड़ा दिए. Mon, 16 Feb 2026 21:12:19 +0530