Responsive Scrollable Menu

Sehri Special: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी-हेल्दी डिश, Ramadan में नहीं होगी कमजोरी

रमजान इस्लाम का पवित्र महीना है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं, यानी सूर्योदय से सूर्यास्त तक खाना-पीना त्यागते हैं। यह आत्मसंयम, धैर्य और ईश्वर की इबादत का समय होता है। इस दौरान लोग नमाज पढ़ते हैं, कुरान का पाठ करते हैं और ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं। रमजान के अंत में ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस दौरान सहरी का विशेष महत्व माना जाता है, यह पूरे दिन रोजे के लिए भोजन ऊर्जा का मुख्य स्रोत बनता है। गौरतलब है कि महिलाओं को बड़ी दुविधा होती है कि सहरी में क्या बनाया जाए, जो काफी हेल्दी हो और पौष्टिक भी हो। 

रमजान में सुबह जल्दी उठकर सीमित समय में स्वाद और सेहत का संतुलन बनाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप सेहरी में ऐसे व्यंजन को बनाएं, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और ऊर्जा से भरपूर हों। इस लेख में हम आपको बताएंगे आसान और झटपट तरीके से बनने वाले टेस्टी ऑप्शन, जो आपके सेहरी के लिए एकदम परफेक्ट साबित होंगे।

वेज ओट्स उपमा

इसे बनाने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर लें। अब इसमें राई, करी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। अब गाजर, मटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालकर हल्का भून लें। इसके बाद अलग से सूखे ओट्स हल्का भून लें और फिर सब्जियों में मिला लें। अब आप स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर 3–4 मिनट ढककर पकाएं। आखिर में ऊपर से नींबू का रस डालकर गरमागरम परोसें।

बेसन चीला

सबसे पहले एक बाउल में बेसन डालें और उसमें स्वादानुसार नमक, थोड़ी हल्दी, अजवाइन तथा बारीक कटी हुई प्याज और टमाटर मिलाएं। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए चिकना और थोड़ा पतला घोल तैयार कर लें। इसके बाद तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगा दें। तैयार घोल को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। तैयार चीला हरी चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें।

मूंग दाल चीला

मंगू दाल का चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें अदरक, हरी मिर्च और नमक डालें। अब तवे पर हल्का तेल डालकर घोल फैलाएं। फिर इसे दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक पकाएं। अब चाहे तो इसमें अंदर थोड़ा पनीर भरकर डाल सकती हैं।

 एग भुर्जी

सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, फिर कटे हुए टमाटर मिलाकर नरम होने दें। अब इसमें स्वादानुसार हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद फेंटे हुए अंडे कड़ाही में डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि अंडे अच्छी तरह पककर दानेदार बन जाएं। लगभग 2–3 मिनट में स्वादिष्ट अंडा भुर्जी तैयार हो जाएगी। ऊपर से हरा धनिया छिड़ककर गरमागरम रोटी के साथ परोसें।

आलू पराठा

उबले आलू मैश करें। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं। आटे की लोई बनाकर इसमें आलू का मिश्रण भरें और बेल लें। तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। फिर इसको दही के साथ परोसें।

खजूर और केला स्मूदी

मिक्सर में 1 केला, 3-4 खजूर (बीज निकाले हुए), एक गिलास दूध और थोड़े भीगे हुए बादाम डालें। अब इसको अच्छे से पीस लें। फिर इसको आप ठंडा सर्व करें। यह स्मूदी सहरी में आपको काफी ऊर्जा प्रदान करेगी। 

Continue reading on the app

बिल गेट्स पर घटिया वैक्सीन बांटने के आरोप, कांग्रेस पर हमलावर हुए मणिशंकर; टॉप-5 न्यूज

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के एनजीओ के ऊपर घटिया किस्म को वैक्सीन को सप्लाई करने का आरोप लगा है। रूसी अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि फाउंडेशन ने जानबूझकर सरकार के दवाब में ऐसा किया और बेहतर वैक्सीन को लोगों  की पहुंच से दूर रखा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे हाई-वोल्टेज टी20 मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से बाहर निकलते नजर आए हैं।

बता दें कि यह मुकाबला टी20 विश्व कप के तहत आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा था। दूसरे पारी के दौरान, जब पाकिस्तान 176 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तभी कैमरों ने नकवी को स्टेडियम से बाहर जाते हुए कैद किया। मौजूद जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नवाज के 12वें ओवर में आउट होने के तुरंत बाद वह मैदान से रवाना हो गए। उस समय पाकिस्तान का स्कोर 77/5 था और टीम दबाव में दिख रही थी।

गौरतलब है कि नवाज का विकेट मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी पारी संभल नहीं सकी और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम ने पाकिस्तानी  टीम को 61 रन से हराकर एक और बड़ी जीत दर्ज की।

मैच के दौरान प्रसारित तस्वीरों में नकवी वीवीआईपी बॉक्स में मौजूद दिखाई दिए थे। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह से औपचारिक मुलाकात के उद्देश्य से भी वहां पहुंचे थे, हालांकि दोनों को साथ में नहीं देखा गया। नकवी ने श्रीलंका क्रिकेट अधिकारियों से बातचीत जरूर की।

सोशल मीडिया पर उनकी जल्दबाजी में रवानगी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ प्रशंसकों ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि वह हार से पहले ही निकल गए। बता दें कि नकवी हाल के महीनों में एशियाई क्रिकेट परिषद और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जिम्मेदारी संभालने के बाद से भारत-पाक मुकाबलों को लेकर कई बार सुर्खियों में रहे हैं। एशिया कप के दौरान ट्रॉफी प्रस्तुति को लेकर भी विवाद सामने आया था, जब भारतीय टीम ने ट्रॉफी उनसे लेने में असहजता जताई थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ भारत-पाक मैच को लेकर हुई चर्चाओं में भी नकवी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऐसे में मैच के बीच में उनका स्टेडियम छोड़ना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

भारत की जीत के साथ जहां टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत हुई है, वहीं पाकिस्तान के लिए आगे की राह और चुनौतीपूर्ण होती दिख रही है।
Mon, 16 Feb 2026 23:10:42 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | ताइवान को लेकर चीन की बड़ी तैयारी ! | Xi Jinping | Nuclear Weapon #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:04:32+00:00

News Ki Pathshala : India से हारे Pakistan की घनघोर बेइज्जती हो गई | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T17:56:26+00:00

UP Elections: 'गद्दी' पर सियासी गदर! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:04:32+00:00

MP News: 1 दिन में 175 नसबंदी, MP सरकार पर सवाल!| Dhar | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:03:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers