आईएएस इशिता राठी ने संभाला जम्मू ADC का चार्ज, यूपीएससी में हासिल की थी 8वीं रैंक, पति भी हैं IAS
साल 2021 में इशिता ने पूरे देश में 8वीं रैंक लाकर न सिर्फ अपने मां-बाप का, बल्कि पूरे इलाके का नाम ऊंचा किया। साथ ही इनकी लव स्टोरी भी कमाल की है। इनके पति भी एक आईएएस अफसर हैं, जो वो भी जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे हैं। चलिए आज हम आपको आपको इशिता राठी की सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Hyderabad के कॉलेज में डांडिया उत्सव के दौरान सजावटी गेट गिरने से छात्रा की जान गई
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को डांडिया कार्यक्रम के दौरान रोशनी के लिए लगाए गए एक सजावटी द्वार के गिरने से इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हवा के कारण सजावटी द्वार गिर गया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना में 14 अन्य लोगों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छात्रा की मौत और अन्य लोगों के घायल होने पर दुख व्यक्त किया।
सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi








