Responsive Scrollable Menu

Pitampura Ramleela में रावण के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच, आयोजक बोले- स्वच्छता के लिए फैसला

दिल्ली में एक रामलीला कार्यक्रम के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। इस फैसले पर सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन में इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाए हैं, जबकि आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना है। पीतमपुरा में वार्षिक रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने कहा कि कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और इस पहल का मकसद ‘स्वच्छ भारत’ तथा ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियानों के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अशोक गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह फैसला राजनीतिक मकसद से नहीं लिया गया है। इसका उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ-साथ स्वच्छता के महत्व को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि कॉकरोच को रावण की सेना के असुरों के बीच दिखाया जाएगा।

यह घटनाक्रम राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। इस समूह ने शुरुआत में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था और अब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में शामिल हो गया है। सोशल मीडिया के कई उपयोगकर्ताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि धार्मिक उत्सव में समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम को शामिल करने से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और त्योहार के पारंपरिक महत्व से ध्यान भटक सकता है।

एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस सुंदर परंपरा को समसामयिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मंच क्यों बनाया जाए?’’ उसने लोगों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि त्योहार समुदायों को एकजुट करें, न कि राजनीतिक विभाजन को गहरा करें। एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा कि रावण की तुलना कॉकरोच से करने से कॉजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

कुछ अन्य लोगों ने इस पहल के धार्मिक आधार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि त्योहार का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘एक हिंदू के तौर पर यह मेरे धर्म और उन सभी मान्यताओं के प्रति बेहद अपमानजनक है, जिनका मैं अपने जीवन में पालन करता हूं। वे अपने फायदे के लिए हिंदू धर्म का राजनीतिकरण कर रहे हैं और चीजों को आपस में मिला रहे हैं।’’ एक अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने दिल्ली की पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल उठाया और पूछा कि जब शहर पहले से ही वायु प्रदूषण से जूझ रहा है, तो इतने बड़े पुतले को जलाने की जरूरत क्यों है।

Continue reading on the app

Maharashtra Drought: सूखा पीड़ित किसानों को सिलाई मशीन और राशन किट देगी शिवसेना, Shinde का एलान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना राज्य भर में सूखा प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। शिंदे ने ठाणे के पास डोंबिवली में डीएनसी स्कूल मैदान में नवरात्र उत्सव में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने राहत उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि सूखा प्रभावित किसान परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी, ताकि वे स्थायी आजीविका कमा सकें।

उन्होंने कहा कि शिवसेना ऐसे परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली के दौरान राशन किट से भरे ट्रकों का एक बेड़ा सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। नवरात्र उत्सव के आयोजकों ने कहा कि किसानों की मुश्किलों को देखते हुए इस बार समारोह का आयोजन सीमित स्तर पर किया गया है।

इस साल मानसून की अपर्याप्त बारिश के कारण राज्य की 358 में से 305 तहसीलों में सरकार ने सूखा घोषित किया है। शिंदे ने नागरिकों और सामुदायिक नेताओं से संकट से जूझ रहे किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आने की अपील की। इस कार्यक्रम में शिवसेना के नेताओं समेत कई लोगों ने उपमुख्यमंत्री को राहत राशि के चेक सौंपे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: बेंगलुरु की बारिश तो बहाना है… श्रेयस अय्यर ने बताई T20 सीरीज ड्रॉ होने की असली वजह

बेंगलुरु T20 के बारिश के चलते रद्द होने के बाद सीरीज ड्रॉ हो गई. लेकिन, इस सीरीज ड्रॉ से भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर खुश नहीं दिखे. उन्होंने सीरीज ड्रॉ होने की किसी और वजह की ओर इशारा किया. Sun, 18 Oct 2026 08:03:05 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | Rekha Arya Controversy | CM Dhami | Congress | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T03:00:10+00:00

Aaj ki Taja Khabar: UP की ताजा खबरें| BJP | SP | Election |CM Yogi vs Akhilesh | Jio IPO | Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T02:51:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers