Responsive Scrollable Menu

LPG Price 18 October 2026: दिल्ली से लखनऊ तक, जानें 14.2 किलो सिलेंडर का भाव

LPG Price 18 October 2026: 18 अक्टूबर 2026 को एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले कीमतें जरूर जान लें। घरेलू गैस के दाम स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और पटना समेत प्रमुख शहरों में आज सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है? आइए, ताजा रेट जानते हैं

Continue reading on the app

मां महागौरी से जुड़ी है तुलसी, जानिए इस पवित्र औषधि के चमत्कारी गुण

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां महागौरी को पवित्रता, शांति और निर्मलता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भक्त मां की पूजा करके सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। पारंपरिक मान्यताओं में मां महागौरी का संबंध पवित्र तुलसी से जोड़ा जाता है। तुलसी को हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है और आयुर्वेद में भी इसका खास स्थान है।

तुलसी को घर-घर में पूजा जाता है, लेकिन इसके गुण सिर्फ धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं हैं। आयुर्वेद में तुलसी को सुरसा, विष्णुप्रिया और तुवरी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों में कई ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जिन पर स्वास्थ्य संबंधी लाभों को लेकर वैज्ञानिक अध्ययन भी किए गए हैं।

सर्दी-खांसी में मददगार: तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सर्दी, खांसी और गले की परेशानी में किया जाता है। हालांकि, गंभीर संक्रमण या सांस लेने में परेशानी होने पर केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

इम्युनिटी के लिए उपयोगी: तुलसी एक प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर है। यह वायरल, बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन से शरीर की रक्षा करती है।

तनाव कम करने में सहायक: तुलसी में एडेप्टोजेनिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन को नियंत्रित करते हैं और मन को शांत रखते हैं।

रक्त शोधन व हृदय स्वास्थ्य: तुलसी रक्त को शुद्ध करती है, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है और हृदय की कार्यक्षमता में सुधार लाती है।

पाचन में मदद: पारंपरिक चिकित्सा में तुलसी का इस्तेमाल पाचन संबंधी परेशानियों में किया जाता है। हालांकि, गैस और अपच की समस्या लगातार बनी रहे तो चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

ध्यान रखें: तुलसी का औषधीय उपयोग करने से पहले रजिस्टर्ड आयुर्वेद चिकित्सक से सलाह लें। गर्भवती महिलाएं, नियमित दवाएं लेने वाले लोग और किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति विशेष सावधानी बरतें।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, वनडे में जिम्बाब्वे के सबसे बड़े बल्लेबाज बने, तोड़ा एंडी फ्लावर का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने जीत के साथ दमदार शुरुआत की. मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रेंडन टेलर और क्रेग इर्विन की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश 172 रन पर सिमट गई. Sun, 18 Oct 2026 08:51:39 +0530

  Videos
See all

Kolkata के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:14:54+00:00

Devotees immersed in devotion to the Mother Goddess | मां की भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु |#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers