फंगस का खतरा, चुटकियों में हो जाएगा गायब, किसान ने बताए कमाल के उपाय, पैदावार भी होगी शानदार
खेतों में खड़ी फसल पर फंगस लगना किसानों के लिए बड़ी समस्या है. ज्यादा नमी, तापमान में उतार-चढ़ाव और जलजमाव से फंगल रोग तेजी से फैलते हैं, जिससे पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होती है. पत्तियों पर धब्बे, तना सड़ना और पौधों का मुरझाना इसके लक्षण हैं. जमुई के प्रगतिशील किसान कुमोद कुमार बताते हैं कि समय पर पहचान जरूरी है. नीम की पत्तियों का घोल, छाछ-पानी मिश्रण, लहसुन-अदरक का घोल और हल्का बेकिंग सोडा छिड़काव कारगर है. साथ ही खेत में जल निकासी, उचित दूरी और संक्रमित पौधों को हटाना फसल बचाने में मदद करता है.
अब खिलौने बेचना कोई खेल नहीं! ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर लगा 5 लाख का जुर्माना, अमेजन-फ्लिपकार्ट को भी नोटिस
Penalty on Snapdeal : सीसीपीए ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्नैपडील पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है. प्राधिकरण का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनी बिना बीआईएस प्रमाण पत्र वाले खिलौने अपने प्लेटफॉर्म पर बेच रही है, जो गुणवत्ता नियम, 2020 का उल्लंघन है. इसके साथ ही प्राधिकरण ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को नोटिस भी जारी किया है और कहा है कि वे भी अपने प्लेटफॉर्म पर बीआईएस हॉलमार्क वाले खिलौने ही बेचना सुनिश्चित करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















