Responsive Scrollable Menu

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने नियमावली की अनदेखी की: Kanhaiya Kumar

पटना, चार अगस्त कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार पुलिस ने हाल में नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन से निपटने के दौरान ‘‘कानूनी प्रक्रियाओं और नियमावली’’ का उल्लंघन किया। कुमार ने यहां प्रेसवार्ता में शनिवार और रविवार को बिहार के छह जिलों में कांग्रेस द्वारा कराई गई तथ्यान्वेषी (फैक्ट फाइंडिंग) जांच के निष्कर्षों की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रदर्शनों से निपटने के पुलिस के तौर-तरीकों में ‘‘खतरनाक बदलाव’’ आया है और अब लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के अंधाधुंध इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ‘लोकतंत्र’ को ‘लाठीतंत्र’ और ‘गोलीतंत्र’ में बदलने की कोशिश कर रही है। राज्य में असहमति के प्रति असहिष्णुता का माहौल बन गया है।’’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की तथ्यान्वेषी दलों ने पाया कि प्रदर्शनों से निपटने के दौरान पुलिस नियमावली की खुलेआम अनदेखी की गई। कुमार ने कहा, ‘‘हमने अपनी जांच के दौरान वीडियो, तस्वीरें, पीड़ितों की गवाही और पुलिसकर्मियों के बयान जुटाए।

प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया असंगत और बर्बरतापूर्ण थी।’’ उन्होंने जांच के निष्कर्षों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को ‘‘मारने की नीयत’’ से कमर के ऊपर गोली मारी गई, सिवान में एके-47 का इस्तेमाल किया गया, नाबालिगों और ऐसे विद्यार्थियों को हिरासत में लिया गया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था तथा महिलाओं को कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन कर सूर्यास्त के बाद भी थानों में रखा गया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक के पैर में गोली लगी, जबकि अरवल के एक अन्य युवक के गर्दन के पास गोली लगी। नाबालिगों को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया, गिरफ्तारी मेमो ठीक से तैयार नहीं किए गए और कई मामलों में परिजनों को हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी तक नहीं दी गई।’’ उन्होंने दावा किया कि विद्यार्थियों को अलग-अलग थानों में ले जाया गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और कुछ मामलों में पुलिसकर्मियों ने उन्हें ‘आतंकवादी’ तक कहा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारियों ने अपने ‘‘राजनीतिक आकाओं’’ को खुश करने के लिए कानून को ताक पर रखकर विद्यार्थियों के खिलाफ ‘‘बर्बरता’’ की।

उन्होंने इस दावे को खारिज किया कि प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिए गए हैं। उनका आरोप था कि पटना में कुछ मामलों को वापस लेने की बात कही जा रही है, लेकिन भागलपुर जैसे जिलों में विद्यार्थियों के खिलाफ अब भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई विद्यार्थी अब तक घर नहीं लौट पाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए कि कितने लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया, किन धाराओं में कार्रवाई हुई और उनमें से कितनों को रिहा किया गया।

यह भी बताया जाए कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया। बिहार लोकतंत्र की जननी है और हम इसे पुलिस राज्य नहीं बनने देंगे।

Continue reading on the app

केजरीवाल-सिसोदिया ने हटाई पोस्‍ट... जस्टिस स्वर्ण कांता अवमानना केस में नया ट्विस्‍ट, जानें फिर जज ने क्‍या कहा?

Justice Swarna Kanta Sharma Contempt Case: दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई विवादित टिप्पणियों के मामले में सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता अधिवक्ता अशोक चैतन्य ने कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पत्रकार सौरव दास समेत प्रतिवादियों ने संबंधित पोस्ट हटा दिए हैं. हालांकि याचिकाकर्ता के पास इनका डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित है. यह याचिका शराब नीति मामले में हितों के टकराव के आरोपों के बाद दायर की गई थी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान जीत के करीब:वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 6 विकेट गिरे, बढ़त सिर्फ 60 रन; सभी विकेट साजिद-उस्मान के नाम

त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। वेस्टइंडीज को पहली पारी में 344 रन पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने 387 रन बनाकर 43 रन की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 103 रन बनाए। उसकी बढ़त अब सिर्फ 60 रन की रह गई है। ऐसे में चौथे दिन पाकिस्तान के सामने छोटा लक्ष्य आने की उम्मीद है और टीम जीत की मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। स्पिनरों ने बदला मैच का रुख तीसरे दिन का आखिरी सत्र मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शुरुआती समय में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान की बढ़त खत्म कर दी थी, लेकिन इसके बाद स्पिनर साजिद खान और अली उस्मान ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया। साजिद खान ने तेजनारायण चंद्रपॉल को LBW आउट कर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्होंने शाई होप और नाइटवॉचमैन जेडन सील्स को भी पवेलियन भेजा। वहीं अली उस्मान ने दिन की आखिरी गेंद पर रोस्टन चेज का अपनी ही गेंद पर कैच लपककर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया। अब वेस्टइंडीज के सिर्फ चार विकेट बाकी हैं। ऐसे में उसके लिए पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखना आसान नहीं होगा। शफीक के 150 रन से पाकिस्तान को मिली बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक ने शानदार 150 रन बनाए और टीम को पहली पारी में 43 रन की अहम बढ़त दिलाई। हालांकि, तीसरे दिन के पहले सत्र में पाकिस्तान ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। बाबर आजम 88 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद डेब्यू कर रहे अजान जफर बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि सलमान आगा भी शून्य पर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान ने 5 रन के भीतर 3 अहम विकेट गंवा दिए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (22 रन) और साजिद खान (20 रन) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम की बढ़त 43 रन तक पहुंचाई। वॉरीकन ने लिए 6 विकेट वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वॉरीकन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। वॉरीकन ने उबैद शाह और मोहम्मद अली को लगातार गेंदों पर आउट किया, हालांकि वह हैट्रिक से चूक गए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही वेस्टइंडीज पाकिस्तान को पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोक सका। Wed, 05 Aug 2026 01:53:22

  Videos
See all

Breaking News: Datia उपचुनाव में हार के बाद BJP का एक्शन, पूरा जिला संगठन किया भंग | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:09:36+00:00

UP Assembly Viral Video: योगी की फोटो के साथ SP ने क्या किया की भड़क गए स्पीकर! #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:12:45+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी केस में बड़ा मोड़! | Top News | Sonam Raghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:15:35+00:00

Viral Video: घर के हर कोने में छिपे थे नाग! | Viral Video | Top News | Breaking News | 31 Snakes #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers