Responsive Scrollable Menu

विदेश मंत्रालय ने Pakistan में पीओके चुनाव को बताया दिखावा

नयी दिल्ली, चार अगस्त भारत ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में “तथाकथित” स्थानीय चुनाव “पूरी तरह से दिखावा” हैं और ऐसी खोखली कवायदें उस इलाके की “हकीकत” को छिपा नहीं सकतीं। विदेश मंत्रालय ने पीओके में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार की कठोर कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और कहा कि दुनिया को मानवाधिकारों पर इस्लामाबाद के पाखंडी उपदेशों की “खोखली परतों” को समझना चाहिए। पीओके में बढ़ती महंगाई, कथित प्रशासनिक उदासीनता, राजनीतिक भेदभाव और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचारों को लेकर जून की शुरुआत से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी नियमित प्रेस वार्ता में कहा, “पीओके में तथाकथित स्थानीय चुनाव पूरी तरह से दिखावा हैं। असल स्थिति यह है कि वहां बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं और पाकिस्तानी बलों की ओर से अंधाधुंध हत्याएं की जा रही हैं। ऐसी खोखली कवायदें सच्चाई को छिपा नहीं सकतीं।” उन्होंने कहा, “इस साल जून से की जा रही कार्रवाई में कम से कम 90 आम नागरिकों की जान गई है।” जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तानी प्रतिष्ठान ने जनता की नाराजगी का जवाब गोलियां चलाकर, बिजली काटकर, डरा-धमकाकर और दमन करके दिया है और अब वह एक खोखली चुनाव प्रक्रिया के जरिये अपनी वैधता साबित करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा, “उसे (पाकिस्तान) जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और दुनिया को मानवाधिकारों पर पाकिस्तान के पाखंडी उपदेशों के खोखलेपन को समझना चाहिए।” जायसवाल पीओके में चुनाव से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। पीओके में तथाकथित स्थानीय चुनावों के बीच जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (जेएएसी) विरोध-प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही है। पिछले महीने के आखिर में रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक जेएएसी के मार्च के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा बल का इस्तेमाल किया, जिसमें कथित तौर पर 40 आम नागरिकों की मौत हो गई और 33 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

जेएएसी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से आधिकारिक तौर पर अपील की है कि वे “गैर-कानूनी हत्याओं” की तत्काल और स्वतंत्र जांच करें।

Continue reading on the app

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर किए गंदे कमेंट के बाद उदयनिधि स्टालिन को मिला नया नाम, जानिए क्या

Udhayanidhi Trisha row : TVK प्रवक्ता अमेरिकी नारायणन ने उदयनिधि स्टालिन की CM विजय और एक्ट्रेस तृषा पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। अब तमिलनाडु की महिलाओं और लोगों ने स्टालिन को नया नाम दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant Income Tax Uttarakhand: कभी गुरुद्वारे में लंगर खाकर काटी रातें, आज उत्तराखंड के सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले शख्स

Rishabh Pant Income Tax Uttarakhand: किसी आम आदमी के लिए अपने पूरे जीवन में जितना कमाना भी संभव नहीं, उतनी रकम तो भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सिर्फ इनकम टैक्स में चुका दी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋषभ पंत 2025-26 वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ 84 लाख रुपये के साथ उत्तराखंड के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बने हैं. Wed, 5 Aug 2026 12:40:44 +0530

  Videos
See all

Viral Video | संसद में राहुल प्रियंका साथ साथ, VIDEO वायरल! | #rahulgandhi | #priyankagandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:47:03+00:00

Viral Video | असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे जेपी नड्डा! | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:46:14+00:00

खुली सीमा और घुसपैठ पर उठ रहे गंभीर सवाल #nepalviolence #ghuspaith #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:46:14+00:00

Red Sea LIVE: Indian Commercial Ship Sinks After Houthi Attack | India Condemns Attack | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T07:45:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers