Responsive Scrollable Menu

Kanye West India Tour: पहली बार भारत में होगा रैपर 'कान्ये वेस्ट' का कॉन्सर्ट; जानिए कहां से बुक करे शो की टिकट!

Kanye West India Tour: मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट, जिन्हें अब ‘Ye’ के नाम से जाना जाता है, पहली बार भारत में लाइव कॉन्सर्ट करते नजर आने वाले हैं। उनका कॉन्सर्ट 29 मार्च को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इस शो की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही कान्ये वेस्ट गूगल पर ट्रे़ड कर रहा हैं। रैपर के इंडियन फैंस के बीच इस टूर को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं।

कान्ये वेस्ट का इंडिया में पहला लाइव कॉन्सर्ट

कान्ये वेस्ट का यह भारत में पहला कॉन्सर्ट होगा। आयोजकों के मुताबिक, यह एक शानदार अनुभव होगा जिसमें फैंस बड़े स्टेज सेटअप, सिनेमेटिक विजुअल और बेहतरीन साउंड का मजा उठा सकेंगे। इस शो में कान्ये उनके हिट गाने और हाल ही में रिलीज हुए नए ट्रैक गाएंगे।

कान्ये वेस्ट इंडिया टूर टिकट

जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस शो की टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर 18 फरवरी शाम 4 बजे से लाइव होगी। डिस्टिक के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस अपडेट को साझा किया गया, जिसमें लिखा था, “भारत। अब समय आ गया है। कान्ये लाइव….29 मार्च | जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्लीI।” 

बड़े स्तर पर होगा शो

यह इवेंट Whitefox, Plush Entertainment और Wizcraft मिलकर आयोजित कर रहे हैं। Whitefox के अमन कुमार ने कहा कि, यह शो बहुत खास और यादगार होगा एक रात, एक परफॉर्मेंस, पहली बार भारत में। Wizcraft का कहना हैं कि यह कॉन्सर्ट साबित करता है कि अब भारत की लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बड़े ग्लोबल इवेंट्स के लिए तैयार है।

पहले भी आ चुके हैं भारत

हालांकि इससे पहले भी वे इंडिया आ चुके हैं, साल 2009 और 2012 में। पहले वे आश्रम घूमने आए थे और उसके बाद मुंबई में अपने फैशन लेबल का प्रमोशन किया था। लेकिन ये पहली बार हैं जब वो लाइव कॉन्सर्ट करने के लिए इंडिया आ रहे हैं। 

कान्ये वेस्ट का करियर

कान्ये वेस्ट 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं और उनके गाने जैसे Stronger, Gold Digger, Good Life और Ultralight Beam दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भारत में उनका यह पहला कॉन्सर्ट उनके करियर की सबसे बड़ी शो में से एक माना जा रहा है।

Continue reading on the app

‘RSS शैतान, BJP उसकी परछाई’, प्रियांक खरगे का संघ पर बड़ा हमला, वीएचपी ने किया पलटवार

`Kharge On RSS And BJP: कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोलते हुए उसे 'शैतान' और भारतीय जनता पार्टी को उसकी 'परछाई बताया है. उनके इस बयान के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है. खरगे के इस बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. वीएचपी ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे देशभक्ति संगठनों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

The post ‘RSS शैतान, BJP उसकी परछाई’, प्रियांक खरगे का संघ पर बड़ा हमला, वीएचपी ने किया पलटवार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

तबाही का दूसरा नाम हैं निसंका! कंगारुओं की छाती पर चढ़कर ठोका तूफानी शतक, बना डाले रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Pathum Nissanka Hundred vs Australia: पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ा. निसंका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी यह कारनामा नहीं कर सका था. इसके अलावा निसंका ने कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए. महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. चलिए जानते हैं उनके रिकॉर्ड के बारे में. Tue, 17 Feb 2026 04:43:55 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अभी-अभी आई ईरान-अमेरिका युद्ध पर बहुत बड़ी खबर! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T23:30:26+00:00

NKP | Sushant Sinha: टीवी तोड़े.. छाती पीटी.. भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गजब ड्रामा.. | PCB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T23:15:03+00:00

Kremlin denies killing Alexei Navalny with dart frog poison | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T23:15:12+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha| हार के बाद Mohsin Naqvi को पड़ रही गालियां | India Vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T23:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers