Responsive Scrollable Menu

एआई भारत के लिए बड़ा मौका, रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा : इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। एआई भारत के लिए बड़ा मौका है। अगर भारत को इसमें यूजर की जगह क्रिएटर की भूमिका निभानी है, तो एआई के माध्यम से ऐसे समाधानों को विकसित करना होगा, जिनकी दुनिया में आवश्यकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह जानकारी सोमवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कोरोवर एआई और भारतजीपीटी एआई के संस्थापक और सीईओ अंकुश सभरवाल ने कहा,मौजूदा समय में जो भी ऐप्स आ रहे हैं उनमें एआई का उपयोग हो रहा है। आगे इसमें और बढ़ोतरी होगी। ऐसे हम सभी धीरे-धीरे एआई के यूजर बनेंगे। ऐसे में एआई भारत के लिए क्रिएटर बनने का बड़ा अवसर है, क्योंकि इससे सॉल्यूशंस बनाना आसान हो गया है, अब केवल इंजीनियर ही नहीं कोई व्यक्ति भी ऐप बना सकता है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के राष्ट्रीय तकनीकी समन्वयक संजय सेठी ने कहा कि यहां सभी संख्या में लोग एआई के प्रभावों को समझने आए हैं। कृषि क्षेत्र में एआई काफी बदलाव ला सकता है। यह मौसम को समझने, खेती के समय सही आवश्यकताओं का अनुमान लगाने और खाद्य श्रृंखला को छोटा करने में काफी मदद कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दो से तीन वर्षों में कृषि क्षेत्र पर एआई का प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा।

इस एआई समिट में युवा भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

युवा इनोवेटर अखिला पसुपुलेटी ने आईएएनएस को बताया, मेरे सॉल्यूशंस का नाम देश के हाथहै। यह एक एआई-आधारित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जहां हम 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद पेश करते हैं। इससे बिचौलियों की समस्या हल हो जाती है। हम सीधे कारीगरों को लाभ पहुंचाते हैं और ग्राहकों को कारीगरों से जोड़ते हैं।

एक अन्य युवा सृष्टि पुरोहित कहती, मेरा इनोवेशन मूल रूप से क्रॉनिक फैटीग सिंड्रोम से पीड़ित रोगियों के लिए एक वेब ऐप है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लगातार थकान, नींद की समस्या रहती है और बहुत दर्द होता है। इसका प्रबंधन करना बहुत कठिन है और भारत में सामाजिक कारणों के चलते इसे अकसर कमजोरी कहा जाता है। इसलिए मैंने क्रॉनिक फैटीग सिंड्रोम से पीड़ित रोगियों को अपनी स्थिति को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करने के लिए, मैंने एनरविजन विकसित किया है।

सुभांगी सिंह ने आईएएनएस को बताया, मेरे इनोवेशन का नाम आईजीएसएस है, जिसका पूरा नाम इंटेलिजेंट ग्रेन स्टोरेज सिस्टम है। दरअसल, भारत में हर साल लाखों टन अनाज भंडारण के खराब तरीकों के कारण बर्बाद हो रहा है। भारत में अभी भी बड़ी संख्या में अवैज्ञानिक और अपरंपरागत भंडारण विधियों का प्रयोग किया जा रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए मैंने अपना आविष्कार, इंटेलिजेंट ग्रेन स्टोरेज सिस्टम बनाया है। यह अनाज भंडारण क्षेत्र की वास्तविक समय में निगरानी करता है और जोखिम का पहले से ही अनुमान लगाकर यह सुनिश्चित करता है कि स्वचालित नियंत्रण प्रणाली लागू हो और पर्यवेक्षक को त्वरित चेतावनी दी जाए ताकि वे समय रहते तत्काल कार्रवाई कर सकें।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Holi 2026: होली पर लगेगा चंद्रग्रहण, जानें आपकी राशि पर क्या होगा इसका असर?

Holi 2026: साल 2026 की होली इस बार बेहद खास होने वाली है. रंगों के त्योहार के दिन ही चंद्रग्रहण लग रहा है. यह खगोलीय घटना ज्योतिष के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है. माना जाता है कि चंद्रग्रहण का असर मन, भावनाओं और निर्णयों पर पड़ता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा और किन बातों का रखना होगा खास ध्यान.  

क्या होली पर चंद्रग्रहण दिखेगा?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अगर चंद्रग्रहण भारत में दृश्य होता है तो इसका धार्मिक महत्व बढ़ जाता है. हालांकि कई लोग इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्यों से दूरी बनाते हैं. होली जैसे उत्सव पर ग्रहण का होना लोगों के मन में कई सवाल खड़े करता है.

मेष से कन्या राशि तक का असर

मेष: मेष राशि के जातकों का होली के दिन मन थोड़ा अशांत रह सकता है. बहस से बचें.

वृषभ: धन को लेकर सतर्क रहें. खर्च बढ़ सकता है. 

मिथुन: रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है. बात साफ रखें.

कर्क: सेहत पर ध्यान दें. थकान महसूस हो सकती है.

सिंह: काम में रुकावट आ सकती है. धैर्य जरूरी है. 

कन्या: भावनात्मक फैसले लेने से बचें.

तुला से मीन राशि तक क्या होगा असर

तुला: परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है.

वृश्चिक: गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं.

धनु: यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन सावधानी रखें.

मकर: नौकरी में बदलाव की सोच आ सकती है.

कुंभ: मित्रों से मतभेद संभव हैं.

मीन: मानसिक उलझन बढ़ सकती है. ध्यान और प्रार्थना लाभदायक रहेगी.

क्या करें और क्या न करें? 

ग्रहण काल में ध्यान, मंत्र जाप और शांत रहना अच्छा माना जाता है. होली खेलते समय संयम रखें. नशे और विवाद से दूरी बनाएं. होली पर चंद्रग्रहण का संयोग इसे यादगार बनाता है. सही सावधानी और सकारात्मक सोच के साथ यह समय भी आपके लिए शुभ बन सकता है. ज्योतिष संकेत देता है, लेकिन कर्म हमेशा सबसे ऊपर होता है.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में कैसे करें मंत्र जाप और साधना? ग्रहण काल में करें ये उपाय, मिलेगा सकारात्मक फल

Continue reading on the app

  Sports

तबाही का दूसरा नाम हैं निसंका! कंगारुओं की छाती पर चढ़कर ठोका तूफानी शतक, बना डाले रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

Pathum Nissanka Hundred vs Australia: पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 52 गेंदों में शतक जड़ा. निसंका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले कोई भी यह कारनामा नहीं कर सका था. इसके अलावा निसंका ने कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए. महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा. चलिए जानते हैं उनके रिकॉर्ड के बारे में. Tue, 17 Feb 2026 04:43:55 +0530

  Videos
See all

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम मंदिर इसलिए है 'राष्ट्र गर्व! #rameshwaram #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:03:07+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम राष्ट्र गर्व की अद्भुत गाथा! #rameshwaram #tamilnadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:04:13+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha:रामेश्वरम का 'रामसेतु'...आज खुलेंगे कई राज! #rameshwaram #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:02:06+00:00

Ishan Kishan Viral Video: जल्द दूल्हा बनेंगे ईशान ? मम्मी ने कर दिया बड़ा खुलासा! #t20worldcup2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T01:05:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers