Responsive Scrollable Menu

IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार:कनाडाई कंपनी खरीदेगी 60.72% शेयर; यह एअर इंडिया के बाद सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश

केंद्रीय कैबिनेट ने आज 14 अक्टूबर को IDBI बैंक के नए खरीदार के नाम पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के तहत केंद्र सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी 'फेयरफैक्स' को बेचेंगे। यह सौदा ₹52,877 करोड़ में तय हुआ है। 2022 में टाटा ग्रुप को एअर इंडिया बेचे जाने के बाद, यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश है। रकम के लिहाज से यह एअर इंडिया की ₹18 हजार करोड़ की डील से भी लगभग तीन गुना बड़ा सौदा है। सरकार और LIC के पास रहेगी 34% हिस्सेदारी IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने के बाद भी बैंक में सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% शेयर रहेंगे। यानी कुल हिस्सेदारी 34% बनी रहेगी। IDBI बैंक में हिस्सेदारी अनुमान से ₹5 ज्यादा बोली, इसलिए डील मंजूर सरकार ने बैंक के एक शेयर की सही कीमत यानी फेयर वैल्यू तय करने के लिए दो स्वतंत्र एजेंसियों की मदद ली थी। इन एजेंसियों ने कैलकुलेशन के बाद बताया कि IDBI बैंक के एक शेयर की तय कीमत ₹75.99 होनी चाहिए। कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स ने सरकार के तय किए गए इस बेस प्राइस से ज्यादा यानी ₹81 प्रति शेयर के हिसाब से बोली लगाई। चूंकि फेयरफैक्स की बोली सरकार के तय अनुमान से प्रति शेयर ₹5.01 ज्यादा थी, इसलिए सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया। IDBI बैंक को बेचने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी इसकी शुरुआत सबसे पहले 7 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब सरकार ने बैंक को खरीदने के इच्छुक खरीदारों से आवेदन मंगाए थे। शुरुआत में 5 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई। सरकार ने जब सभी के दस्तावेजों और नियमों की जांच की, तो इनमें से 4 कंपनियां ही योग्य पाई गईं। इसके बाद आखिरी दौर में दो कंपनियों ने अपने तकनीकी कागजात और बोली जमा की। सबसे बेहतर बोली लगाकर कनाडाई कंपनी ने यह डील अपने नाम कर ली। डील से जुड़े 2 अहम सवालों के जवाब सवाल 1: फेयरफैक्स फाइनेंशियल कौन है? जवाब: फेयरफैक्स फाइनेंशियल कनाडा बेस्ड फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी है। इसके प्रमुख भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स हैं। इन्हें 'कनाडा का वॉरेन बफेट' भी कहा जाता है। सवाल 2: सामान्य ग्राहकों और अकाउंट होल्डर्स पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: बैंक के रोजमर्रा के कामकाज, FD, लोन, पासबुक और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर ग्राहकों के लिए कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। आपकी FD, लिए गए लोन, बैंक पासबुक और मोबाइल-नेट बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह ही चलती रहेंगी। कंपनी का नया मालिक आने से बैंक में ज्यादा पैसा लगेगा, जिससे आने वाले समय में ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी।

Continue reading on the app

वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खबर, दिल्ली से कटड़ा के लिए बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, 13 घंटे में होगा सफर पूरा, 10 स्टेशनों पर ठहराव

श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 2 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा आरक्षित विशेष एक्सप्रेस के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है।

नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04085 / 04086)

  • गाड़ी संख्या 04085 नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 15 और 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 04086 कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटड़ा से 16 और 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली-कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04485 / 04486)

  • गाड़ी संख्या 04485 नई दिल्ली – कटड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 18 और 20 अक्टूबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 04486 कटड़ा- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन कटड़ा से 19 और 21 अक्टूबर को सुबह दस बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

इन ट्रेनों के फेरे बढ़े

  • गाड़ी संख्या 04081/04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 04081 नई दिल्ली से 26 अक्तूबर से 6 नवंबर तक और गाड़ी संख्या 04082 कटरा से 27 अक्तूबर से 7 नवंबर तक संचालित होगी।
  • इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में 12-12 अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।

ट्रेनों का ठहराव: सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, धंधारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन पर ठहरेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

प्रियांश आर्या को हमेशा चुभेगा ये 1 रन, दोहरा शतक लगाने से चूक जो गए, कप्तान आयुष ने ठोका शतक

IPL में अपनी विस्फोटक बैटिंग से पहचान बनाने वाले प्रियांश आर्या ने रेड बॉल के सामने भी एक कड़ा इम्तेहान पास किया और दिल्ली को पहले दिन बेहतरीन स्थिति में पहुंचाया. Sun, 18 Oct 2026 17:36:25 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi In Goa: राहुल गांधी का गोवा सरकार पर हमला #rahulgandhi #goagovernment #bjp #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:43:11+00:00

Kolkata Pandal Stampede Update : चोरबागान पंडाल में भगदड़ किस वजह से मची? Kolkata News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T12:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers