Responsive Scrollable Menu

AI Summit Delhi 2026: भारत मंडपम में आज से शुरू हो रहा एआई समिट, 20 से ज्यादा देशों के नेता करेंगे शिरकत

AI Summit Delhi 2026: भारत के पहले एआई इंपैक्ट समिट की शुरुआत 16 फरवरी यानी सोमवार से हो रही है. पीएम मोदी सोमवार शाम को इस समित का उद्घाटन करेंगे. इस समित में दुनियाभर के 20 देशों के बड़े नेता शिरकत करेंगे. एआई समित की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस समित में दुनिया तकनीक के बेहत इस्तेमाल के बारे में जान सकेगी. साथ ही आने वाले समय में और भारत किस तरह से आगे बढ़ता हुआ एआई के तौर पर खुद को विकसित करेगा. इंडिया एआई समिट 2026 में Google, Microsoft जैसी तमाम कंपनियां शामिल होंगी. जो एआई को लेकर लगातार काम कर रही हैं. 

शाम पांच बजे समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 5:00 बजे भारत मंडप में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह आयोजन 16 तारीख से 20 तारीख तक चलेगा. इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के साथ जो आयोजन किया जा रहा है. इसमें तमाम कंपनियां शिरकत कर रही हैं. करीब 20 देश के बड़े नेता इस समिट में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. इनमें फ्रांस के अलावा ब्राजील का नाम भी शामिल है. एआई समिट कि लिए भारत मंडपम में  स्टॉल्स को सजाया गया है. इस समिट में फेस सिस्टम फिर अलग-अलग एनिमेटेड चीजें दखने को मिलेंगी.

ये भी पढ़ें: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, 100 से ज्यादा देशों के नेता सहित लाखों प्रतिभागी होंगे शामिल

Continue reading on the app

डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, सिल्वर करीब 2 प्रतिशत फिसला

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, और इसके पीछे का कारण अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों में सकारात्मक बदलाव के चलते डॉलर की मजबूती रही।

दिन के कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,54,125 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जो दिन का निम्नतम स्तर है। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 2 प्रतिशत गिरकर 2,35,208 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गई।

हालांकि खबर लिखे जाने तक (अपरह्न 2.47 बजे) एमसीएक्स पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना 0.25 प्रतिशत यानी 395 रुपए गिरकर 1,55,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, तो वहीं 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 1.39 प्रतिशत यानी 3,403 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,957 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

जनवरी में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में आई नरमी के चलते डॉलर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97 पर पहुंच गया। इससे पहले मजबूत रोजगार आंकड़ों से सूचकांक को मजबूती मिली थी, जो अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित मजबूती का संकेत देते हैं। डॉलर मजबूत होने से डॉलर में कीमत तय होने वाले सोने-चांदी अन्य देशों के निवेशकों के लिए महंगे हो जाते हैं, जिससे मांग पर असर पड़ता है।

जनवरी में अमेरिकी सीपीआई में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दिसंबर में यह 0.3 प्रतिशत बढ़ा था। सालाना आधार पर महंगाई दर जनवरी में 2.4 प्रतिशत रही, जो पिछले महीने के 2.7 प्रतिशत से कम है। मजबूत रोजगार आंकड़ों और संतुलित महंगाई दर से अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने का अवसर मिल सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार, सोने को 1,54,000 और 1,53,150 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि 1,56,800 और 1,58,200 रुपए पर रेजिस्टेंस है। वहीं चांदी के लिए 2,38,800 और 2,32,000 रुपए सपोर्ट स्तर हैं, जबकि 2,49,100 और 2,55,000 रुपए पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण कीमती धातुओं का लंबी अवधि का रुख अभी भी सकारात्मक है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स चांदी 73 से 84 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रही है, जो पहले 121 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ चुकी है। हाल की गिरावट के कारण अल्पकालिक दबाव बना हुआ है।

निवेशक अब फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट्स, अमेरिका की जीडीपी के शुरुआती आंकड़े और पीसीई महंगाई डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जिससे ब्याज दरों की दिशा के संकेत मिल सकते हैं।

इसके अलावा, अमेरिका-ईरान वार्ता और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिशों से कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ने वाले असर पर भी बाजार की नजर बनी हुई है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद में हार गई ऑस्ट्रेलिया! दुश्मंथा चमीरा का वो ओवर बना टर्निंग पॉइंट, श्रीलंका को मिली जैकपॉट जीत

SL vs AUS Dushmantha Chameera Over became turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 30वें मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया पर अब टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. श्रीलंका के खिलाफ मैच में टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही थी. ऐसे में आए जानते हैं क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट. Tue, 17 Feb 2026 00:14:36 +0530

  Videos
See all

DA Hike News: 1 बजते ही केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! | 8th Pay Commission Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T20:30:25+00:00

Iran US War Updates: तेहरान पर कभी भी हो सकता है हमला? | Trump | Khamenei | War News | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T21:30:18+00:00

India vs Pakistan | T20 World Cup: पाकिस्तान की हार पर Arzoo Kazmi ने जमकर सुनाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T20:53:51+00:00

Rohit Shetty House Firing Case : रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और रंगदारी केस में 11 आरोपी अरेस्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T21:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers