India AI Summit 2026: 40 टेक कंपनियों के CEO, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में शामिल
India AI Summit 2026: राजधानी दिल्ली दुनिया के शीर्ष लीडर्स और नेताओं की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में होने वाले एआई इंपैक्ट समिट 2026 के लिए राजधानी में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. एआई के इस महासम्मेलन में 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के प्रमुख दिल्ली पहुंच चुके हैं. इस बार समिट की थीम सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय यानी तकनीक सबके भले के लिए रखी गई है. इस बार इस समिट में Microsoft Amazon Netflix ZM सहित 35 से 40 बड़ी टेक कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं. एआई समित के चलते दिल्ली में ट्रैफिक के कई अहम बदलाव हुए हैं.
समिट के साथ होगा एआई इम्पैक्ट एक्सपो का आयोजन
बता कि एआई समिट के साथ-साथ भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट एक्सपो का भी आयोजन हो रहा है. जिसमें दुनिया भर की नई तकनीकों और एआई से जुड़े समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा. एआई एक्सपो 70 हजार वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला है. जिसमें 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं. जहां वैश्विक टेक कंपनियां, स्टार्टअप, शोध संस्थान, सरकारी विभाग और अंतरराष्ट्रीय संगठन शिरकत कर रहे हैं. एआई इम्पैक्ट एक्सपो में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी और लाइव डेमो का आयोजन किया जाएगा. जिन्हें लोग, ग्रह और उन्नति जैसे विषयों के आधार पर तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: आज होगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का भव्य आगाज, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें पूरा शेड्यूल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















