Responsive Scrollable Menu

60 साल पुरानी परंपरा तोड़ने जा रहे तारिक रहमान, बंग भवन में नहीं लेंगे शपथ; फिर कहां?

एक बयान में कहा गया है कि संसद सचिवालय कल शाम 4:00 बजे नए कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने वाला है। इससे पहले, संसद सदस्य (MPs) सुबह 10:00 बजे पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स के साउथ प्लाज़ा में शपथ लेंगे। 

Continue reading on the app

Zip-Code Dating: मोहब्बत अब दूर नहीं, गली के मोड़ पर! क्यों इस लोकल लव ट्रेंड पर फिदा है Gen-Z? 

What is Zip code dating?: डिजिटल युग में जहां दुनिया सिमटकर मोबाइल स्क्रीन में आ गई है, वहीं रिश्तों की दिशा थोड़ी बदलती दिख रही है। अब लंबी दूरी के रोमांस की जगह नई पीढ़ी अपने ही इलाके, गली-मोहल्ले या पोस्टल कोड के भीतर साथी तलाश रही है। इसी ट्रेंड को कहा जा रहा है- जिप-कोड डेटिंग।

यह ट्रेंड पुराने स्कूल-डेज वाले रोमांस की याद दिलाता है, जहां रोज दिखने वाला चेहरा, बस स्टॉप पर मुलाकात या बाजार में टकराहट से रिश्ते शुरू होते थे।

क्यों आकर्षक लग रही है लोकल लव स्टोरी?

निकटता इस ट्रेंड की सबसे बड़ी ताकत है।

  • मिलना आसान
  • संवाद सहज
  • भरोसा जल्दी विकसित

रोज-रोज दिखने वाला चेहरा अनजाने में अपनापन पैदा करता है। समान इलाके, समान भाषा और मिलती-जुलती जीवनशैली रिश्ते को मजबूत आधार देते हैं।

जिप-कोड डेटिंग के फायदे

1. आसान पहुंच और बेहतर कम्युनिकेशन
लंबी दूरी नहीं, इसलिए गलतफहमी कम और मुलाकात ज्यादा।
2. समय और पैसे की बचत
लॉन्ग डिस्टेंस में जहां सफर और खर्च ज्यादा होता है, वहीं यहां वही संसाधन क्वालिटी टाइम में बदल जाते हैं।
3. सांस्कृतिक समानता
साझा परिवेश और पारिवारिक पृष्ठभूमि रिश्ते को सामाजिक स्वीकृति दिलाने में मदद करती है।
4. भावनात्मक जुड़ाव जल्दी गहरा
रोजमर्रा की साझेदारी भरोसा मजबूत करती है।

क्या हैं इसके जोखिम?

1. पर्सनल स्पेस की कमी
पड़ोस की निगाहें और सामाजिक दखल प्राइवेसी में सेंध लगा सकते हैं।
2. ब्रेकअप का सामाजिक दबाव
रिश्ता बिगड़ा तो रोज सामना करना भारी पड़ सकता है।
3. सीमित विकल्प
चुनाव का दायरा छोटा होने से कभी-कभी समझौता बढ़ सकता है।
4. कंफर्ट जोन डिपेंडेंसी
नई चुनौतियों से बचने की प्रवृत्ति व्यक्तित्व विकास को सीमित कर सकती है।

एक्सपर्ट व्यू
रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. नियति गर्ग के अनुसार, जिप-कोड डेटिंग सुनने में सरल और तर्कसंगत लगती है। समान सामाजिक माहौल और दिनचर्या भावनात्मक जुड़ाव को तेजी से मजबूत बनाते हैं।
हालांकि, यदि व्यक्ति केवल सुविधा के आधार पर संबंध चुनता है और नए अनुभवों से बचता है, तो यह लंबी अवधि में ग्रोथ को सीमित कर सकता है। उनके मुताबिक, पास होना सुरक्षा देता है, लेकिन व्यक्तित्व विकास के लिए कभी-कभी सीमाओं से बाहर निकलना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट जैसा खट्टा-मीठा पोहा खूब आएगा पसंद, बच्चे मांग-मांगकर खाएंगे | Recipe
यह भी पढ़ें: सिरहाने मोबाइल रखकर तो नहीं सोते हैं? इन परेशानियों की हो सकती है शुरुआत
यह भी पढ़ें: ड्राइंग रूम का पुराना लुक बदलना चाहते हैं? इन 5 टिप्स करें फॉलो; नए जैसा दिखेगा घर
यह भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए खजूर खाएं या गुड़? जानें कौन है बेहतर नेचुरल स्वीटनर
यह भी पढ़ें: रात की बची इडली से तैयार करें क्रिस्पी फ्राइड इडली, लाजवाब स्नैक होगा तैयार | Recipe

क्यों नई पीढ़ी कर रही है पसंद?
तेज डिजिटल लाइफ में लोग स्थिरता, भरोसा और सहजता खोज रहे हैं। जिप-कोड डेटिंग रिश्तों को जानी-पहचानी मिट्टी की खुशबू देती है।

मोहब्बत दूर क्यों जाए, जब गली के मोड़ पर ही एक मुस्कान इंतजार कर रही हो!

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: कोलंबो में ईशान की पारी से पहले कैसे हुई उनकी बल्लेबाजी डिकोड

नई दिल्ली. तनाव से भरपूर टी-20 विश्वकप के मैच में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने सामने थाली. स्टेडियम खचाखच भरा हुआ. तनातनी के बीच खेला गया मैच. हर तरफ क्रिकेट का शोर. जब मैच दो परंपरागत विरोधियों के बीच हो तो मजा आना तो तय है. ऐसे में छोटे कद के खब्बू बल्लेबाज ईशान किशान ने आज श्रीलंका के कोलंबो में जमकर अपने बल्ले से रन बरसाए. शुरुआत में पाकिस्तानी स्पिनरों की लहराती गेंदों ने उन्हें कुछ चकमा दिया लेकिन जब एक बार ईशान के बल्ले ने लय पकड़ी तो फिर पड़ोसी गेंदबाज पानी मांगने लगे. महज 40 गेंदों में ईशान ने 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से धुआंधार 77 रन ठोंका. अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. उस समय भारत का स्कोर महज 1 रन था. अभिषेक के आउट होते ही ईशान ने अपना गियर बदल लिया. उनके निशाने पर पाकिस्तानी स्पिन तिकड़ी अबरार अहमद, शादाब खान और सलमान आगा आ गए. ईशान ने बिना वक्त गंवाए इसके इन स्पिनरों पर स्वीप, कट, ग्लांस और पुल शॉट लगाकर जमकर रन बोटरे. Mon, 16 Feb 2026 19:23:26 +0530

  Videos
See all

टीपू सुल्तान पर फराज क्यों फंस गए?| Tipu Sultan | Shivaji | Congress | Aar Paar with Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:16:45+00:00

Savarna Hate, R*pe Fantasy Rules X, BJP Silent | RSS Unhappy On Me | Pak Memes | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:13:33+00:00

Swami Avimukteshwaranand पर क्या बोली वाराणसी की जनता ? Shorts | Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:15:36+00:00

Aman Chopra Debate LIVE: JNU Protest | Kanhaiya Kumar | UGC Guideline | RSS | Mohan Bhagwat | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T14:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers