Responsive Scrollable Menu

मणिशंकर अय्यर बोले- थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं:पवन खेड़ा को ‘कठपुतली’ बताया; कहा- स्टालिन INDIA ब्लॉक को संभाल सकते हैं

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर टिप्पणी की है। अय्यर ने ANI से बातचीत में कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एम.के. स्टालिन सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। एक इंटरव्यू में अय्यर ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर कहा कि शशि थरूर एंटी-पाकिस्तान हैं। वे अगले विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। अय्यर ने पवन खेड़ा पर कहा वे प्रवक्ता नहीं हैं, वे कठपुतली हैं। वे वही दोहराते हैं जो जयराम रमेश उन्हें बताते हैं। कांग्रेस छोड़ने को लेकर अय्यर ने कहा- मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे लात मारूंगा। वेणुगोपाल को राउडी बताया अय्यर ने खेड़ा को लेकर कहा कि वे पिछले दो साल से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी को अपने प्रवक्ता के लिए पवन खेड़ा के अलावा कोई नहीं मिलता, तो पार्टी की हालत वैसी ही रहेगी जैसी आज है। अय्यर ने जयराम रमेश पर कहा कि उन्हें अपनी नौकरी बचानी है। उन्होंने के.सी. वेणुगोपाल को राउडी बताया। वेणुगोपाल को लेकर कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक पार्टी की क्या स्थिति होगी, जो के.सी. वेणुगोपाल जैसे राउडी को राहुल गांधी के लिए सरदार पटेल के स्तर तक उठा दे? के.सी. वेणुगोपाल ने अय्यर के बयान को उनकी व्यक्तिगत राय बताया। यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है। कांग्रेस सांसद जेबी मैथर ने कहा कि अय्यर केरल की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों के कारकों को सही तरह नहीं समझ रहे हैं। अय्यर बोले- केरल में कांग्रेस नहीं जीतेगी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अय्यर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह जीतेगी। कांग्रेस नेता आपस में बंटे हुए हैं। वे कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं। उन्होंने पहले भी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की तारीफ की थी और कहा था कि पिनराई सरकार की उपलब्धियों के बाद वाम सरकार की वापसी संभव है। ‘INDIA ब्लॉक के लिए स्टालिन सबसे बेहतर’ ANI से बातचीत में अय्यर ने कहा कि अगर INDIA ब्लॉक को मजबूत करना है, तो एम.के. स्टालिन सबसे बेहतर व्यक्ति हैं। राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, बशर्ते कोई ऐसा हो जो अपना पूरा समय INDIA ब्लॉक को मजबूत करने और उसे एकजुट रखने में लगाए। उन्होंने कहा कि स्टालिन ने पिछले एक साल में संघीय ढांचे से जुड़े हर अहम मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कभी ‘सूट-बूट की सरकार’ या ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारे नहीं लगाए। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते में नहीं आएंगे। मणिशंकर अय्यर के पिछले चार विवादित बयान… 1. कश्मीर पर PAK नीति पर फख्र: 2018 में कराची गए अय्यर ने कहा था कि उन्हें कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति पर फख्र है। वो पाकिस्तान से भी उतना ही प्यार करते हैं जितना कि हिंदुस्तान से। उन्होंने भारत को नसीहत देते हुए कहा था कि भारत को भी अपने पड़ोसी देश से प्यार करना चाहिए जैसा वो खुद से करते हैं। 2. PAK के लोग हमें दुश्मन नहीं मानते: 22 अगस्त 2023 को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान के लोग हमें दुश्मन नहीं मानते। ये हमारे लिए बहुत बड़ा एसेट (संपत्ति) है। बीते 9 साल से पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं हो रही। इससे वहां की सरकार, आर्मी पर फर्क नहीं पड़ रहा, वहां के लोग परेशान हो रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी को छोड़कर करीब-करीब हर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से बात की है। 3. PM मोदी को अपमानजनक शब्द कहे थे: 2019 में मणिशंकर ने मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था- जो अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसे साकार करने में एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था। उनका नाम था जवाहरलाल नेहरू। अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करें, वो भी ऐसे मौके पर जब अंबेडकर जी की याद में बहुत बड़ी इमारत का उद्घाटन किया गया, मुझे लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस प्रकार की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है। इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। 4. नरसिम्हा राव सांप्रदायिक थे: अगस्त 2023 में मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को सांप्रदायिक बताया था। उन्होंने कहा था- जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी, उस दौरान नरसिम्हा राव पूजा कर रहे थे। वे भारत को हिंदू राष्ट्र बताते थे। भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं बल्कि पीवी नरसिम्हा राव थे। ------------- ये खबर भी पढ़ें… मणिशंकर अय्यर बोले- ऑपरेशन सिंदूर खत्म करना चाहिए:भारत सरकार पाकिस्तान से बातचीत करे; BJP बोली- कांग्रेस की पहचान, PAK मेरा भाईजान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को तुरंत ऑपरेशन सिंदूर खत्म करना चाहिए और पाकिस्तान के साथ बिना किसी देरी के बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए। अय्यर ने ये बात एक इंटरव्यू में कही है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग; VIDEO:ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, पॉलीथीन में भरने पड़े शव; PHOTOS में देखिए भयावह हादसा

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में धमाके से 8 लोग जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। दैनिक भास्कर के पास ब्लास्ट का एक वीडियो भी है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि आग के साथ हुआ ब्लास्ट कितना तेज था। फुटेज देखकर ऐसा लगता है जैसे इलाके में तेज भूकंप आया हो। भीषण आग के कारण मौके पर पहुंचे राहतकर्मी फैक्ट्री के पास भी नहीं जा पा रहे थे। आग बुझाने के बाद जब वे अंदर पहुंचे तो सामने खौफनाक मंजर था। जगह-जगह शव नहीं बल्कि कंकाल बिखरे पड़े थे, जिन्हें पहचानना बहुत मुश्किल था। इन शवों को पॉलीथीन में भरकर बाहर लाया गया। PHOTOS में देखिए पूरा हादसा- … फैक्ट्री में धमाके से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें राजस्थान की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 8 लोग जिंदा जले:अवैध रूप से बन रहे थे पटाखे, पॉलीथीन में इकट्‌ठे किए गए बॉडी पाट्‌र्स राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ। इसमें 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। इस फैक्ट्री में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से बारूद, पटाखे और पैकिंग के डिब्बे मिले हैं। (पढ़ें पूरी खबर) एक के बाद एक 3 धमाके, शवों के चीथड़े उड़े:कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में बन रहे थे पटाखे; किराए पर चल रही थी राजस्थान के भिवाड़ी में जिस फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए, वह गारमेंट फैक्ट़्री में नाम से रजिस्टर्ड थी। सामने आया है कि फैक्ट्री में अवैध तरीके से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। इसके लिए यहां बारूद भी रखा था। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs ITA: इंग्लैंड ने जैसे-तैसे बचाई इज्जत, आखिरी ओवर में इटली को 24 रन से हराया, सुपर-8 में बनाई जगह

T20 World cup England beat Italy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 29वें मैच में इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हरा दिया. हालांकि, इंग्लैंड के लिए ये जीत बिल्कुल भी आसान नहीं थी. इटली की टीम 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गई, लेकिन डेथ ओवरों में इंग्लैंड ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जीत दर्ज कर ली. Mon, 16 Feb 2026 18:40:54 +0530

  Videos
See all

एलियंस और UFO का अस्तित्व 'सच' है | #barackobama #aliens #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:07:28+00:00

पाकिस्तान की हार देख फैन्स ने खुद को कोसा | #pakistan #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:09:01+00:00

"ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भाजपा ने ठगा नहीं" |#shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:05:50+00:00

Swami Avimukteshwaranand पर खुलकर बोली Varanasi की जनता! CM Yogi | Top News | Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:09:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers