Responsive Scrollable Menu

AI Impact Summit: दिल्ली में 5 दिनों तक 'ट्रैफिक लॉकडाउन', इन रास्तों से जाने की नहीं मिलेगी अनुमति; घर से निकलने से पहले देख लें रूट्स

दिल्ली इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने वाला है, जो 'ग्लोबल साउथ' में होने वाला पहला ग्लोबल AI समिट है।

Continue reading on the app

मणिशंकर अय्यर बोले- थरूर विदेश मंत्री बनना चाहते हैं:पवन खेड़ा को ‘कठपुतली’ बताया; कहा- स्टालिन INDIA ब्लॉक को संभाल सकते हैं

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर टिप्पणी की है। अय्यर ने ANI से बातचीत में कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एम.के. स्टालिन सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। एक इंटरव्यू में अय्यर ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर कहा कि शशि थरूर एंटी-पाकिस्तान हैं। वे अगले विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। अय्यर ने पवन खेड़ा पर कहा वे प्रवक्ता नहीं हैं, वे कठपुतली हैं। वे वही दोहराते हैं जो जयराम रमेश उन्हें बताते हैं। कांग्रेस छोड़ने को लेकर अय्यर ने कहा- मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे लात मारूंगा। वेणुगोपाल को राउडी बताया अय्यर ने खेड़ा को लेकर कहा कि वे पिछले दो साल से मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। अगर कांग्रेस पार्टी को अपने प्रवक्ता के लिए पवन खेड़ा के अलावा कोई नहीं मिलता, तो पार्टी की हालत वैसी ही रहेगी जैसी आज है। अय्यर ने जयराम रमेश पर कहा कि उन्हें अपनी नौकरी बचानी है। उन्होंने के.सी. वेणुगोपाल को राउडी बताया। वेणुगोपाल को लेकर कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक पार्टी की क्या स्थिति होगी, जो के.सी. वेणुगोपाल जैसे राउडी को राहुल गांधी के लिए सरदार पटेल के स्तर तक उठा दे? के.सी. वेणुगोपाल ने अय्यर के बयान को उनकी व्यक्तिगत राय बताया। यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है। कांग्रेस सांसद जेबी मैथर ने कहा कि अय्यर केरल की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों के कारकों को सही तरह नहीं समझ रहे हैं। अय्यर बोले- केरल में कांग्रेस नहीं जीतेगी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर अय्यर ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह जीतेगी। कांग्रेस नेता आपस में बंटे हुए हैं। वे कम्युनिस्टों से ज्यादा एक-दूसरे से नफरत करते हैं। उन्होंने पहले भी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की तारीफ की थी और कहा था कि पिनराई सरकार की उपलब्धियों के बाद वाम सरकार की वापसी संभव है। ‘INDIA ब्लॉक के लिए स्टालिन सबसे बेहतर’ ANI से बातचीत में अय्यर ने कहा कि अगर INDIA ब्लॉक को मजबूत करना है, तो एम.के. स्टालिन सबसे बेहतर व्यक्ति हैं। राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, बशर्ते कोई ऐसा हो जो अपना पूरा समय INDIA ब्लॉक को मजबूत करने और उसे एकजुट रखने में लगाए। उन्होंने कहा कि स्टालिन ने पिछले एक साल में संघीय ढांचे से जुड़े हर अहम मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कभी ‘सूट-बूट की सरकार’ या ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारे नहीं लगाए। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते में नहीं आएंगे। मणिशंकर अय्यर के पिछले चार विवादित बयान… 1. कश्मीर पर PAK नीति पर फख्र: 2018 में कराची गए अय्यर ने कहा था कि उन्हें कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति पर फख्र है। वो पाकिस्तान से भी उतना ही प्यार करते हैं जितना कि हिंदुस्तान से। उन्होंने भारत को नसीहत देते हुए कहा था कि भारत को भी अपने पड़ोसी देश से प्यार करना चाहिए जैसा वो खुद से करते हैं। 2. PAK के लोग हमें दुश्मन नहीं मानते: 22 अगस्त 2023 को कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान के लोग हमें दुश्मन नहीं मानते। ये हमारे लिए बहुत बड़ा एसेट (संपत्ति) है। बीते 9 साल से पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं हो रही। इससे वहां की सरकार, आर्मी पर फर्क नहीं पड़ रहा, वहां के लोग परेशान हो रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी को छोड़कर करीब-करीब हर प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से बात की है। 3. PM मोदी को अपमानजनक शब्द कहे थे: 2019 में मणिशंकर ने मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था- जो अंबेडकर जी की सबसे बड़ी ख्वाहिश थी, उसे साकार करने में एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान था। उनका नाम था जवाहरलाल नेहरू। अब इस परिवार के बारे में ऐसी गंदी बातें करें, वो भी ऐसे मौके पर जब अंबेडकर जी की याद में बहुत बड़ी इमारत का उद्घाटन किया गया, मुझे लगता है कि ये आदमी बहुत नीच किस्म का है, इसमें कोई सभ्यता नहीं है। ऐसे मौके पर इस प्रकार की गंदी राजनीति की क्या आवश्यकता है। इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। 4. नरसिम्हा राव सांप्रदायिक थे: अगस्त 2023 में मणिशंकर अय्यर ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को सांप्रदायिक बताया था। उन्होंने कहा था- जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी, उस दौरान नरसिम्हा राव पूजा कर रहे थे। वे भारत को हिंदू राष्ट्र बताते थे। भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं बल्कि पीवी नरसिम्हा राव थे। ------------- ये खबर भी पढ़ें… मणिशंकर अय्यर बोले- ऑपरेशन सिंदूर खत्म करना चाहिए:भारत सरकार पाकिस्तान से बातचीत करे; BJP बोली- कांग्रेस की पहचान, PAK मेरा भाईजान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि भारत को तुरंत ऑपरेशन सिंदूर खत्म करना चाहिए और पाकिस्तान के साथ बिना किसी देरी के बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए। अय्यर ने ये बात एक इंटरव्यू में कही है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

जाहिल, उल्लू, डरपोक…27 शतक ठोकने वाले दिग्गज ने सलमान आगा को जमकर दी गालियां

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा, बाबर आजम और पूरी पाकिस्तानी टीम को जमकर कोसा जा रहा है. वजह है भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार. पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने उनके लिए जाहिल, उल्लू शब्द तक इस्तेमाल कर दिया है. Mon, 16 Feb 2026 16:56:18 +0530

  Videos
See all

Big Action on Swami Avimukteshwaranand LIVE: CM Yogi ने दे दिया तगड़ा ऑर्डर..! | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:36:48+00:00

बारात में नोटों की बारिश, लूटने दौड़े लोग | #viralvideo #virlnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:35:38+00:00

UP Vidhan Parishad : विपक्ष के सवाल का CM Yogi ने दिया करारा जवाब | UP Budget 2026 | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:45:03+00:00

Mahoba में टंकी फटी, कौन जिम्मेदार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T11:33:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers