Responsive Scrollable Menu

तिहाड़ से बाहर आएंगे राजपाल यादव?: दिल्ली हाईकोर्ट की शर्त- '₹1.5 करोड़ जमा करो, तभी मिलेगी जमानत'

Rajpal Yadav: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामलों में फंसे अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत पर आज (16 फरवरी) को सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को अहम निर्देश देते हुए आज, 16 फरवरी 2026, दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने का समय दिया है। अगर राजपाल इस तय समय तक राशि जमा करेंगे तभी उन्हें अंतरिम जमानत दी जाएगी।

3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का निर्देश

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि अभिनेता बिना किसी शर्त के 1.5 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) के माध्यम से जमा करने को तैयार हैं। इस पर जस्टिस स्वरना कांता शर्मा ने स्पष्ट किया कि राशि डिमांड ड्राफ्ट (DD) के रूप में जमा करनी होगी।

अदालत ने यह भी रिकॉर्ड किया कि 25 लाख रुपये का एक डीडी पहले से ही प्रतिवादी के नाम पर जमा है और 75 लाख रुपये का एक अन्य डीडी पूर्व में दिया जा चुका है। कोर्ट ने कहा, “यदि आप आज 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर देते हैं, तो रिहाई का आदेश दे दिया जाएगा। अन्यथा मामले की सुनवाई कल सुबह की जाएगी।” फिलहाल मामले को आज दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

तिहाड़ जेल में हैं राजपाल यादव

गौरतलब है कि राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें कई चेक बाउंस मामलों में आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए गए थे। उनके वकील ने पारिवारिक शादी का हवाला देते हुए जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर पहले गुरुवार को सुनवाई हुई थी, लेकिन बाद में इसे सोमवार तक टाल दिया गया।

पत्नी राधा यादव ने जताया आभार

इस बीच, राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने ‘बॉम्बे टाइम्स’ से बातचीत में बताया कि अभिनेता ठीक हैं। उन्होंने कहा, “जितना मुझे समझ में आता है, वे ठीक हैं।” फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन पर उन्होंने कहा, “इस समय हमारा पूरा परिवार एकजुट है। हम उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं।”

कुछ चर्चाएं यह भी थीं कि इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उनकी आर्थिक मदद की है। इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए राधा ने कहा कि वह फिलहाल किसी का नाम नहीं ले सकतीं, लेकिन कई लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजपाल यादव जल्द ही रिहा होंगे और बाहर आकर खुद मीडिया से बात करेंगे।
 

Continue reading on the app

'King' Look: 'किंग' से अभिषेक बच्चन का नया लुक रिवील, शाहरुख के मेगा प्रोजेक्ट में बने विलेन

Abhishek Bachchan 'King' Look: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में अपने नए लुक को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म किंग के लिए हैं। जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे।

अभिषेक ने किया खुलासा

ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के दौरान अभिषेक ने कहा, “मुझे खुशी हैं कि आप मेरे नए लुक को नोटिस कर रहे हैं। हां, मैं अपनी नई फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहा हूं।” उन्होंने फिल्म की बाकी डिटेल्स साझा नहीं की, लेकिन यह साफ कर दिया कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Abhishek Bachchan confirms he is part of King
by u/Hungry_Business592 in BollyBlindsNGossip

जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर किसी ने लिखा, “युवा लेवल का परफॉर्मेंस उम्मीद है।” तो किसी ने कहा, “उम्र के साथ वह और अच्छे लग रहे हैं।” एक फैन ने सुझाव दिया, “सिद्धार्थ आनंद उन्हें खतरनाक विलेन बना दें।”

अमिताभ बच्चन ने दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने एक फैंन की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अभिषेक, आपको ढेर सारी शुभकामनाएं…अब समय आ गया है!!” साथ ही उन्होंने कहा कि अभिषेक का विलेन वाला रोल बहुत रोमांचक होगा।

फिल्म 'किंग' के बारे में

फिल्म किंग एक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अर्शद वारसी, जैदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा अनिल कपूर और रानी मुखर्जी भी फिल्म में शामिल हो सकते हैं।

फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी और ये शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की दूसरी फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म ‘पठान’ ने 1,050 करोड़ की कमाई की थी।

'किंग' को लेकर क्या बोले शाहरुख?

शाहरुख ने कहा, “किंग बहुत इंटरेस्टिंग फिल्म हैं। इसमें बहुत सारा ईविल हैं। मैं अलग-अलग रोल करके दर्शकों को कुछ नया देना चाहता हूं।”

अभिषेक बच्चन के नए लुक के बाद फैंस अब और फिल्म में उनकी एक्टिंग देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: मां बेचती थी फूल, बेटा बना ऑस्ट्रेलिया की राह का कांटा, अकेले ही पलट दिया पूरा मैच

ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड में अपनी जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत थी. अपनी बैटिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दिशा में आगे भी बढ़ रही थी लेकिन तभी 17वें ओवर में एक खिलाड़ी की बिजली सी फुर्ती ने मैच का रुख पलट दिया Mon, 16 Feb 2026 23:47:28 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : India से हारे Pakistan की घनघोर बेइज्जती हो गई | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T17:56:26+00:00

UP Elections: 'गद्दी' पर सियासी गदर! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:04:32+00:00

MP News: 1 दिन में 175 नसबंदी, MP सरकार पर सवाल!| Dhar | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:03:18+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ताइवान को लेकर चीन की बड़ी तैयारी ! | Xi Jinping | Nuclear Weapon #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T18:04:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers