Responsive Scrollable Menu

बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

टीवी शो बिग बॉस 20 के घर में दो कंटेस्टेंट्स नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बहस के दौरान हाथापाई हो गई। माही विज इस दौरान चिल्लाती नजर आईं। यह विवाद काजी तौकीर की कथित टिप्पणियों से शुरू हुआ था। वहीं, आज के एपिसोड के प्रोमो में नकुल को घर से बाहर भेजने के संकेत मिले। प्रोमो में कहा गया, “आज घर में एक अप्रिय वाकया हुआ। घर के सबसे अहम नियम का उल्लंघन हुआ।” हालांकि, मेकर्स ने अब तक नकुल को घर से बाहर निकालने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। काजी तौकीर की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद नकुल को ऑनलाइन मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है। वह टेलीविजन एक्टर मनीष गोयल के साथ बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं। मामला तब शुरू हुआ, जब नकुल ने स्काउट OP से काजी की कथित टिप्पणियों के बारे में बात की। नकुल ने कहा कि काजी, स्काउट के कान में थूकने वाली घटना के बारे में बात कर रहे थे। इसके बाद स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया। काजी ने कहा कि उन्होंने यह बात मजाक में कही थी। नकुल ने इसे मजाक नहीं माना। इसके बाद बातचीत तनावपूर्ण हो गई। काजी ने गुल्लू से कहा कि वह नकुल को मामला समझाए। नकुल ने गुल्लू के बीच में आने पर आपत्ति जताई। गुल्लू ने नकुल से पूछा कि वह मामला क्यों बढ़ा रहे हैं। इसके बाद दोनों के बीच बहस तेज हो गई। बहस के दौरान धक्का-मुक्की दोनों के आमने-सामने बहस करते रहने के दौरान नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया। बाकी घरवाले तुरंत वहां पहुंचे और दोनों को अलग करने की कोशिश की। झगड़े के दौरान नकुल ने यह भी कहा कि उसके भाई पहले गुल्लू से सामना करने के लिए गुरुग्राम गए थे। नकुल ने दावा किया कि गुल्लू तब भागकर गोवा चला गया था। माही विज इस पूरी घटना के दौरान चिल्लाती दिखीं। वह बार-बार पूछ रही थीं कि नकुल ने गुल्लू को क्यों मारा। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या नकुल इसी वजह से घर में आया था। यह झगड़ा ऐसे समय हुआ, जब नकुल और गुल्लू नकुल के घर में आने के बाद से एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए थे। नकुल-गुल्लू की लड़ाई पर एल्विश यादव का तंज यूट्यूबर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एल्विश यादव ने शो में नकुल और गुल्लू के बीच हुई लड़ाई पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, “इतने समय बाद आज बिग बॉस देखा। शायद अब नियम बदल गए हैं। अब जो पिट रहा है, उसी को बाहर करें। दुखद।” .............. यह खबर भी पढ़ें... 'लड़कियों से कौन डरता है यार, नीचा जेंडर है...': कहने वाले हरियाणवी 'मिट्ठू डॉन' की बिग बॉस में एंट्री, सलमान के सामने दी सफाई नकुल ढुल महिलाओं पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवादों में आए थे। फरवरी 2026 में वायरल वीडियो में उन्होंने लड़कियों को ‘नीचा जेंडर’ कहा था। इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया था। बिग बॉस 20 में नकुल ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में लिया गया। उन्होंने खुद को ‘प्रो-फेमिनिस्ट’ बताया था। मामले की जांच जारी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। 501.80 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह अजय देवगन के करियर की 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म बन गई है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 323.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह साल 2026 में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। मंगलवार को कमाई में आया 41% का उछाल फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को भारत में 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की। सोमवार के 6 करोड़ रुपए के कलेक्शन के मुकाबले इसमें 41.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को टिकटों के दाम कम होने और करीब 1,000 नई स्क्रीन जुड़ने के कारण कलेक्शन में यह सुधार देखने को मिला। इससे पहले फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 176.50 करोड़ रुपए बटोरे थे। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'धुरंधर 2' के बाद दूसरे नंबर पर दुनिया भर में कुल कमाई के मामले में 'दृश्यम 3' (501.80 करोड़ रुपए) ने 'बॉर्डर 2' (464.50 करोड़ रुपए) और 'हनुमान अंश' (436.75 करोड़ रुपए) दोनों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में केवल 'धुरंधर 2' ही आगे है, जिसने दुनिया भर में 1852.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते में कोई बड़ी नई फिल्म रिलीज न होने का सीधा फायदा 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में मिल रहा है। अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म दृश्यम 3, रिलीज के पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इसी के साथ ये अजय के 35 साल के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड 2024 में आई सिंघम अगेन के पास था, जिसने 389 करोड़ कलेक्शन किया था। इसके अलावा तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर और दृश्यम 2 भी अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। दृश्यम 3 भले ही अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, हालांकि हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में वह अब भी कई ए-लिस्टर्स से पीछे हैं। बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सबसे ज्यादा फिल्में रणवीर सिंह के पास हैं। वहीं रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख भी इस मामले में अजय देवगन से आगे हैं। देखिए किन स्टार्स से टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में पीछे हैं अजय-

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को मिला नया चीफ सिलेक्‍टर, BCCI ने किया अगरकर के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान, स्‍टार स्पिनर को मिली कमान

Pragyan Ojha Replace Ajit Agarkar as Chief Selector: बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मेंस सिलेक्शन कमेटी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. इसके साथ ही, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार को चयन समिति का नया सदस्य बनाया गया है. पवार के पास महिला टीम की कोचिंग का शानदार अनुभव है. अगरकर के नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक ट्रॉफियां जीती हैं, और अब यह नई टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करेगी. Mon, 19 Oct 2026 16:41:41 +0530

  Videos
See all

'सपा के लोगों बरनोल लगेगा' Rampur में बोले Asaduddin Owaisi | #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:15:02+00:00

Tiger Shroff Firing Latest News: टाइगर श्रॉफ पर हमले का क्या है Lawrence कनेक्शन? | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:16:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers