Responsive Scrollable Menu

₹69,999 वाला HP OmniBook 3 अब ₹48,990 में खरीदने का मौका, Amazon Sale में मिल रही बड़ी छूट

अगर आप ₹50,000 से कम बजट में पढ़ाई, ऑफिस वर्क और ऑनलाइन मीटिंग के लिए लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है. खरीदने से पहले बैंक ऑफर, एक्सचेंज वैल्यू और सॉफ्टवेयर कम्पैटिबिलिटी की शर्तें जरूर चेक करें...

Continue reading on the app

श्रीलंका ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप से रोका:तीसरे टी-20 में 8 विकेट से जीत दर्ज की; साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रीलंका ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इसी के साथ उसने पाकिस्तान को 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने से रोक लिया। रावलपिंडी में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पाकिस्तान के 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रन का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका ने 17.1 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज की। श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए। जबकि, गेंदबाज दासुन शनाका ने 3 विकेट झटके। मेंडिस प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जबकि, साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। फरहान बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 238 रन बनाए। इसके साथ ही वे दो फुल मेंबर टीमों के बीच 3 मैचों की पुरुष टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल 229 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाई पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 47 गेंदों पर 76 रन बनाकर फिफ्टी लगाई। उनके अलावा, अराफात मिन्हास ने 8वें नंबर पर उतरकर नाबाद 34 रन बनाए। ईशान मलिंगा ने पाकिस्तान को शुरुआती झटका दिया। उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज फखर जमां को तेज गेंदबाज के पहले ही ओवर की पहली गेंद पर शॉर्ट थर्ड पर कैच कराया। फखर जमां 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मलिंगा ने माज सदाकत को 3 गेंदों पर शून्य के स्कोर पर आउट किया। श्रीलंका के लिए शनाका के अलावा, ईशान मलिंगा और नुवान थषारा ने 2-2 विकेट लिए। मेंडिस ने संभाली रनचेज की कमान 169 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका के सिनेत जयवर्धने ने पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 रन बनाए। श्रीलंका को लाहिरू उदारा के रूप में झटका लगा। वह मोहम्मद इमरान की पहली गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ मिलकर रनचेज को संभाला। दोनों ने 55 गेंदों पर 98 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। कामिंदु मेंडिस 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। कुसल मेंडिस ने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए। पाकिस्तान के मोहम्मद इमरान और अराफात मिन्हास ने एक-एक विकेट लिए। -------------------------------------------- क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, कुशल मेंडिस कप्तान, ईशान मलिंगा को पहली बार मौका श्रीलंका ने नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। धनंजय डी सिल्वा के कप्तानी छोड़ने के बाद कुशल मेंडिस को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप, फ्रांस में टाउन हॉल में आग |#shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T19:35:29+00:00

टाउन हॉल आग से तबाह |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T19:40:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers