Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
उत्तर कोलकाता में दुर्गा पूजा के एक पंडाल में शनिवार को भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।
घटना के बाद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे अधिकारी ने कहा, ‘‘17 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता में चित्तरंजन एवेन्यू के पास चोरबागान में सामुदायिक दुर्गा पूजा के आयोजकों की एक घोषणा के बाद श्रद्धालुओं में अचानक आगे बढ़ने की होड़ मच गई, जिससे यह ‘‘दुखद घटना’’ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर प्रतीक्षा कर रही भीड़ आगे की ओर भागी, जिससे कुछ लोग सड़क पर गिर गए और भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री सरदवत मुखर्जी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति की खबर से बेहद स्तब्ध हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले।’’
Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर ‘‘विदेशी टूलकिट गिरोह’’ की कठपुतली की तरह और भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रही है और देश के विकास की छवि को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उल्लेखनीय है कि विपक्षी नेता, छात्र संगठन और कार्यकर्ता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
नवीन ने कहा, ‘‘विपक्ष, खासकर कांग्रेस अपनी हार के लिए निर्वाचन संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराकर जनादेश का अपमान कर रहा है। राहुल गांधी विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं और भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने मतपत्रों के जरिए मतदान की व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे बिहार फिर से जंगलराज और बूथ लूटने के दौर में लौट सकता है।
नवीन ने पूछा कि बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया पूरी किए जाने और 30 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं ने शिकायतें दर्ज कराई थीं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के 140 करोड़ लोग सब देख रहे हैं।’’ उन्होंने चेतावनी दी कि देश के हितों को कमजोर करने की कथित कोशिशों में विपक्ष को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रविरोधी तत्वों का मुकाबला करेगी और विपक्ष के निराधार आरोपों का जवाब सड़कों से लेकर संसद तक देगी।
उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व वैश्विक संकटों का सामना कर रहा है, तब भी भारत विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरलम जैसे राज्यों में विपक्षी दल चुनाव जीतते हैं, तब उन्हें निर्वाचन आयोग से कोई शिकायत नहीं होती लेकिन बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हारने पर वे आयोग को जिम्मेदार ठहराते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








.jpg)

