Bhagwant Mann के फ्रांस दौरे पर BJP का तंज, पंजाब संकट में और सीएम मना रहे जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब राज्य मादक पदार्थ के कारण कानून-व्यवस्था के पूर्ण रूप से ध्वस्त होने की समस्या से जूझ रहा है, ऐसे समय में वह फ्रांस दौरे पर क्यों जाना चाहते हैं। भाजपा की यह प्रतिक्रिया पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मान के फ्रांस दौरे को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आई है। उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा इस दौरे के लिए राजनीतिक मंजूरी न देने के फैसले को चुनौती देने वाली पंजाब सरकार की याचिका को स्वीकार कर लिया था।
यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य तरुण चुग ने आरोप लगाया, ऐसे समय में जब पंजाब मादक पदार्थ की समस्या से जूझ रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी के साथ फ्रांस जा रहे हैं। चुग ने इसे अत्यधिक अनुचित करार देते हुए सवाल किया, यदि यह एक आधिकारिक दौरा है, तो उनकी पत्नी उनके साथ क्यों जा रही हैं? उनके खर्चों का भुगतान कौन कर रहा है?
भाजपा नेता ने कहा, मार्कफेड का स्टॉल (सियाल पेरिस 2026 में प्रदर्शनी केंद्र) लगाना तो महज एक बहाना है। असल मकसद अपनी पत्नी के साथ विदेश जाकर जन्मदिन मनाना और पंजाब की जनता के पैसों को अपने निजी सैर-सपाटे पर खर्च करना है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को घेरते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कहा कि पंजाब का खजाना ‘‘सत्ता में बैठे लोगों के लिए ‘होलीडे फंड’ नहीं है।’’ अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन आप सरकार को राज्य के अति आवश्यक मुद्दों से ज्यादा दिलचस्पी पेरिस में है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को मनसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की और उनकी हत्या के विरोध में जारी प्रदर्शन में शामिल हुए। ढिल्लों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पंजाब की जनता से आप सरकार के खिलाफ काली पगड़ी और दुपट्टा पहनकर विरोध जताने की अपील की। मनसा में 13 अक्टूबर को एक दवा दुकान के मालिक ने झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
न्याय की मांग को लेकर परिजनों और समर्थकों द्वारा दाह संस्कार से इनकार किए जाने के कारण झोटा की अंत्येष्टि नहीं हो सकी है। दौरे के दौरान ढिल्लों ने झोटा के माता-पिता से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झोटा ने नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठाई थी और वह पंजाब के युवाओं को नशा मुक्त भविष्य देने के लिए एक धर्मयुद्ध छेड़े हुए थे।
उन्होंने कहा कि झोटा का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। ढिल्लों ने पंजाब के लोगों से अपील की कि जब तक झोटा हत्याकांड में न्याय नहीं मिल जाता, वे आप सरकार के खिलाफ लामबंद हों, काली पगड़ी और काले दुपट्टे पहनें तथा हाथ में काले झंडे लेकर विरोध दर्ज कराएं।
इंदौर में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर पटाखा गोदाम सील, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई कार्रवाई
इंदौर में दिवाली से पहले पटाखों के गोदामों पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। दरअसल कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर राऊ तहसील के पिगडंबर गांव में सुंदरम पटाखा एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया गया है। जांच में गोदाम तक पहुंचने का रास्ता संकरा मिला जहां फायर ब्रिगेड जैसे बड़े वाहन आसानी से नहीं पहुंच सकते थे। इसके अलावा पटाखों के भंडारण और बिक्री के नियमों के उल्लंघन के साथ लाइसेंस की शर्तों में भी गड़बड़ी मिली है।
वहीं इंदौर जिला प्रशासन ने 17 अक्टूबर को यह कार्रवाई दीपावली के दौरान पटाखों के सुरक्षित भंडारण और बिक्री को लेकर चल रही जांच के तहत की। एसडीएम राऊ लोकेंद्र सिंह सरल के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पिगडंबर गांव में गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के बाद टीम ने मौके पर ही गोदाम को बंद कर सील कर दिया। कार्रवाई नायब तहसीलदार राऊ धीरज सोनी और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में हुई।
पिगडंबर में पटाखा गोदाम सील
प्रशासन के मुताबिक पिगडंबर गांव में एबी रोड से करीब 250 फीट अंदर सुंदरम पटाखा एजेंसी के नाम से गोदाम चल रहा था। इसका संचालन इंदौर के विद्या नगर निवासी जितेश बागेचा कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि गोदाम तक पहुंचने वाला रास्ता काफी संकरा है। ऐसे में आग लगने या किसी दूसरी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड जैसे बड़े वाहनों को वहां तक पहुंचने में परेशानी हो सकती थी। पटाखों के गोदाम में आग लगने की स्थिति में दमकल की गाड़ी का समय पर पहुंचना और राहत कार्य शुरू करना अहम होता है। संकरे रास्ते के कारण बचाव कार्य में देरी होने का खतरा रहता है। प्रशासन ने इसी तरह की स्थिति को जनसुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना। जांच में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन नहीं होने की बात भी सामने आई। इन कमियों को देखते हुए टीम ने गोदाम पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया।
लाइसेंस की शर्तों में मिली गड़बड़ी
दरअसल निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने पटाखों के भंडारण और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जांच की। अधिकारियों के अनुसार गोदाम में पटाखों की सामग्री रखी हुई थी और वहीं से बिक्री का काम भी किया जा रहा था। जांच में इसे नियमों के विपरीत पाया गया। इसके साथ ही लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन भी सामने आया। प्रशासन ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम 2008 के तहत तय सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। इन्हीं अनियमितताओं और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील करने का फैसला लिया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम राऊ लोकेंद्र सिंह सरल के निर्देशों के तहत नायब तहसीलदार धीरज सोनी और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने गोदाम की जांच के दौरान मिली कमियों के आधार पर कार्रवाई की।
शकील अंसारी, इंदौर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










