Responsive Scrollable Menu

Gurugram में दो करोड़ रुपये मूल्य की 20.9 टन लौंग चोरी, तीन आरोपी अरेस्ट

हरियाणा के गुरुग्राम में करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की लौंग की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई 20.9 टन लौंग तथा वारदात में इस्तेमाल किए गए दो ट्रक बरामद किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मुंबई से दिल्ली के खारी बावली जा रहे लौंग से लदे एक ट्रक को गुरुग्राम में चोरी कर लिया गया था।

आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर लौंग को दूसरे ट्रकों में स्थानांतरित कर दिया और चोरी की खेप को असम ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने बताया कि 14 अक्टूबर को एबीसी एक्सप्रेस कंपनी के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि महाराष्ट्र के न्हावा शेवा से दिल्ली ले जाए जा रहे लौंग के 500 बोरों की खेप अपने निर्धारित गंतव्य पर नहीं पहुंची। इस खेप का मूल्य करीब दो करोड़ रुपये था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 अक्टूबर को ट्रक चालक को माल पहुंचाने का पता दिया गया था। जब खेप निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची, तो कंपनी ने चालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों मोबाइल फोन बंद मिले। इसके बाद ट्रक की तलाश की गई।

ट्रक बावल के पास रॉयल पेपर होटल के नजदीक खाली और लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि ट्रक की जीपीएस लोकेशन की जांच से पता चला कि वह 12 अक्टूबर की रात गुरुग्राम के सेक्टर-93 इलाके में था। मौके का निरीक्षण करने पर पुलिस को बिखरी हुई लौंग और बोरों पर लगे पहचान संबंधी लेबल मिले।

इससे संकेत मिला कि माल को वहां उतारकर दूसरे ट्रकों में स्थानांतरित किया गया था। इस शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान शुक्रवार को राठवास स्थित पास्को फिटिंग सेंटर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उनकी पहचान असम निवासी अजीज और हरियाणा निवासी मनन तथा जुनैद के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने चोरी को अंजाम देने के लिए सेक्टर-88/89 इलाके में एक सुनसान जगह पर लौंग से लदे ट्रक को खाली किया और माल को दो अन्य ट्रकों में स्थानांतरित कर दिया।” अधिकारी के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रक मनन का है, जबकि जुनैद उसे चलाता था। आरोपियों ने चोरी की लौंग को असम ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी।

अजीज पर चोरी का माल बेचने में मदद करने का आरोप है।

Continue reading on the app

फैजुल्लागंज में Gomti River पर बनेगा 5.5 किमी तटबंध, बाढ़ रोकने को योगी और राजनाथ की बैठक में फैसला

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्‍लागंज मोहल्‍ले को हर साल आने वाली बाढ़ से स्‍थायी मुक्ति के लिए आईआईएम रोड से पक्‍का पुल तक साढ़े पांच किलोमीटर तटबंध बनाया जाएगा। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि फैजुल्लागंज में इस वर्ष भारी बारिश के कारण जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

शनिवार को रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण बैठक में यह तय हुआ कि आईआईएम रोड से पक्का पुल तक गोमती नदी के बाएं तट पर लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर नालों से पानी की निकासी बाधित होने की समस्या के समाधान के लिए 12 नए पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे और न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक जल निकासी का विस्तृत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। सिंह ने कहा कि लखनऊ के नागरिकों को इस समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह में बाढ़ और जलभराव से फैजुल्लागंज सहित निचले इलाकों के हजारों परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है और उनके घरों व प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्का पुल (हार्डिंग ब्रिज) तक बंधा निर्माण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर शीघ्र शुरू कराने के साथ ही, इन कॉलोनियों में ट्रंक ड्रेनेज, सीवेज नेटवर्क, घर-घर नल से जल, सड़क और सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री द्वारा रखे गए बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 इंटरनेशनल में सबसे लंबे इंतजार के बाद वापसी करने वाले 5 भारतीय क्रिकेटर, 2 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा

5 Indian cricketers Longest gap between T20I: भारतीय क्रिकेट में वापसी की कहानियां हमेशा से रोमांचक रही हैं. बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए, जो खिलाड़ियों के कभी हार न मानने वाले जज्बे की गवाही देते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने 106 मैचों का सबसे लंबा गैप तय किया, तो वहीं खलील अहमद, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन और शिवम दुबे ने भी सालों के इंतजार के बाद शानदार वापसी की. इसके अलावा दिनेश कार्तिक के नाम 7 साल और 57 दिनों का सबसे लंबा अंतराल दर्ज है. Sat, 17 Oct 2026 21:58:00 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur News: UP में फिर बनेगी BJP सरकार, क्या बोले गोरखपुर के लोग? | CM Yogi | UP Mega Survey #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T17:10:38+00:00

Riyadh एयरपोर्ट बंद, सुनसान हुआ आसमान #riyadhairport #saudiarabia #airportclosure #flightnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T17:09:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers