फैजुल्लागंज में Gomti River पर बनेगा 5.5 किमी तटबंध, बाढ़ रोकने को योगी और राजनाथ की बैठक में फैसला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज मोहल्ले को हर साल आने वाली बाढ़ से स्थायी मुक्ति के लिए आईआईएम रोड से पक्का पुल तक साढ़े पांच किलोमीटर तटबंध बनाया जाएगा। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि फैजुल्लागंज में इस वर्ष भारी बारिश के कारण जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।
शनिवार को रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण बैठक में यह तय हुआ कि आईआईएम रोड से पक्का पुल तक गोमती नदी के बाएं तट पर लगभग 5.5 किलोमीटर लंबे तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। बयान में कहा गया है कि इसके अलावा गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर नालों से पानी की निकासी बाधित होने की समस्या के समाधान के लिए 12 नए पंपिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे और न्याय विहार से एल्डिको ड्रेन तक जल निकासी का विस्तृत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। सिंह ने कहा कि लखनऊ के नागरिकों को इस समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह में बाढ़ और जलभराव से फैजुल्लागंज सहित निचले इलाकों के हजारों परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है और उनके घरों व प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आईआईएम रोड से खदरा होते हुए पक्का पुल (हार्डिंग ब्रिज) तक बंधा निर्माण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर शीघ्र शुरू कराने के साथ ही, इन कॉलोनियों में ट्रंक ड्रेनेज, सीवेज नेटवर्क, घर-घर नल से जल, सड़क और सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री द्वारा रखे गए बिंदुओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
लंदन में CEC के खिलाफ प्रदर्शन: ध्रुव राठी बोले- 'नरेंद्र मोदी से बड़ा देशद्रोही कोई नहीं'
लंदन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए प्रदर्शन में ध्रुव राठी दिखे. राठी ने पीएम मोदी पर देशद्रोह का आरोप लगाया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
The post लंदन में CEC के खिलाफ प्रदर्शन: ध्रुव राठी बोले- 'नरेंद्र मोदी से बड़ा देशद्रोही कोई नहीं' appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
